🔥 TRENDING When Will Government Schools Be Freed... Himanta Meets Foreign Minister in Delh... Denmark Greenlights Security Agreement... Nagaland Launches Statewide Campaign t... Amur Falcons Take Off on 3,000‑km Nons... वाराणसी में राज्य महिला आयोग की सदस्य...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

सर्च करें और देखे अपने जिला की ताजा खबर सबसे पहले सतीश कुमार झा सीतामढ़ी बिहार

✍️ Reporter: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 14 Oct 2026, 05:24 PM 👁 97
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा सामाजिक सुरक्षा के पेंशनधारियों को आज दी गई पेंशन की सौगात।* *जिले के कुल 341901 पेंशनधारियों के खाते में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा 38 करोड़ 28 लाख 23

सर्च करें और देखे अपने जिला की ताजा खबर सबसे पहले सतीश कुमार झा सीतामढ़ी बिहार
माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा सामाजिक सुरक्षा के पेंशनधारियों को आज दी गई पेंशन की सौगात।*
*जिले के कुल 341901 पेंशनधारियों के खाते में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा 38 करोड़ 28 लाख 23 हजार 600 रु की राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की गई।*
*उप विकास आयुक्त श्वेता भारती ने वृद्ध,विधवाओं एवं दिव्यांग जनों के आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान का दिया संदेश।*
बिहार सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा के पेंशनधारियों की पेंशन को ₹400 से बढ़कर 1100 रुपए करने की घोषणा की गई थी। इसके साथ ही सरकार द्वारा पेंशनधारियों को जानकारी दी गई थी कि हर माह 10 तारीख को पेंशनधारी विगत माह का पेंशन₹1100 प्रति माह की दर से प्राप्त कर सकेंगे ।इस कड़ी में आज 10 अक्टूबर 2026 को माह सितंबर की पेंशन की राशि पेंशनधारियों के खाते में अंतरित की गई। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। सीधे प्रसारण के माध्यम से पूरे राज्य भर से बड़ी संख्या में पेंशनधारी इस अवसर के साक्षी बने।
सीतामढ़ी जिला में मुख्य कार्यक्रम समाहरणालय स्थित विमर्श सभा कक्ष में आयोजित किया गया। जिलास्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त,श्वेता भारती के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित पेंशनधारियों को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त द्वारा माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के वृद्धजनों विधवाओं एवं दिव्यांगजनों के आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान की आकांक्षा के प्रति जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया। उनके द्वारा वृद्ध, विधवाओं एवं निशक्त जिला वासियों के अधिकारों के संरक्षण तथा उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने का आश्वासन भी दिया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वृद्धजन, विधवाओं एवं दिव्यांग जनों की आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है।उन्होंने आज आश्वस्त किया कि प्रशासन इन वर्गों के अधिकारों के संरक्षण और कल्याण हेतु निरंतर प्रयासरत रहेगा।
इस कार्यक्रम में सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा श्री लाल कृष्ण राय द्वारा जानकारी दी गई कि लिए कुल सहित कुल 3,41901 पेंशनधारियों के लिए कुल 38 करोड़ 28 लाख 23 हजार 600 1100 रुपए की राशि पेंशनधारियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से अंतरित की गई है।
📲Get App