🔥 ट्रेंडिंग पूर्व इंग्लैंड क्रिकेटर केविन पिटर्सेन... अनुपम खेर ने 500 करोड़ रुपये की संपत्त... पद्मावत पर ऐतिहासिक आलोचना: फिल्म की स... बिहार बीपीएससी ने 72वीं प्री न्यू परीक... पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर वैशाली... Jiri News Network Celebrates Its 22nd...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

सपोटरा किले की चारदीवारी पर फिर दिखे दो लेपर्ड: नीच े बसी आबादी की सुरक्षा पर चिंता, वन विभाग की छह सदस्यीय टीम निगरानी मे ं जुटी

✍️ रिपोर्टर: Vipin Singhal 🗓 24 अक्टू. 2026, 01:51 PM 👁 82
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सपोटरा किले की चारदीवारी पर फिर दिखे दो लेपर्ड: नीच े बसी आबादी की सुरक्षा पर चिंता, वन विभाग की छह सदस्यीय टीम निगरानी मे ं जुटी

करौली के सपोटरा किले की चारदीवारी पर दो लेपर्ड फिर दिखाई दिए हैं। किले के नीचे आबादी बसी होने से लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। सूचना पर वन विभाग की छह सदस्यीय टीम मौके पर पहुंची और लेपर्ड की गतिविधियों पर नजर रख रही है।

पिछले महीने भी किला क्षेत्र में तीन लेपर्ड कई दिनों तक दिखाई दिए थे। अब दो लेपर्ड की दोबारा मौजूदगी से स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से निगरानी बढ़ाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

चारदीवारी पर दिखे लेपर्ड, वन विभाग अलर्ट

सपोटरा किले की चारदीवारी पर दो लेपर्ड दिखाई देने के बाद वन विभाग सक्रिय हो गया है। रेंजर अनिल कुमार मीणा और फॉरेस्टर राजेश कुमार मीणा के निर्देश पर छह सदस्यीय टीम इलाके में निगरानी कर रही है। टीम लेपर्ड की गतिविधियों पर नजर रखे हुए है, ताकि उनकी मौजूदगी और संभावित मूवमेंट पर नजर रखी जा सके।
📲Get App