🔥 TRENDING સબ ડિસ્ટ્રિક હોસ્પિટલ ઝાલોદમાં વિશ્વ એ... श्री नीरज गुप्ता सीनियर नेता बीजेपी सम... Trump, Xi, and Putin Issue Joint 'Decl... Nagaland Dear Lottery Results 20 Nov 2... Nagaland’s JHADC Winter Session Commen... Manipur Launches Digi‑SAPNE 3.0 Digita...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

सोनकच्छ में मुख्यमंत्री जन‑विश्वास अभियान के तहत उद्योग संवाद में लघु उद्योगों को मिला समर्थन

✍️ Reporter: Ramjan mansuri 🗓 14 Nov 2026, 11:19 AM 👁 96
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

शुक्रवार को सोनकच्छ विधानसभा के पीपलरावां में आयोजित उद्योग संवाद कार्यक्रम में लघु उद्योगों, स्व‑सहायता समूहों और बैंक ऋण लाभार्थियों के साथ संवाद हुआ, जिससे स्वरोजगार और निवेश को बढ़ावा मिला।

मुख्यमंत्री जन‑विश्वास अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को सोनकच्छ विधानसभा के पीपलरावां में व्यापक उद्योग संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक डॉ. राजेश सोनकर, जिला कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना, पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य मिश्रा एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नवीन कुमार धुर्वे ने क्षेत्र के स्थानीय उद्यमियों, बैंक ऋण से लाभान्वित व्यवसायियों तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी स्व‑सहायता समूहों की लखपति दीदियों से सीधा संवाद किया।

संवाद के दौरान क्षेत्र के औद्योगिक विकास, निवेश को प्रोत्साहन, स्वरोजगार के अवसरों के विस्तार तथा लघु उद्योगों के संचालन में आ रही समस्याओं के त्वरित निराकरण पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही महिलाओं द्वारा संचालित स्वरोजगार गतिविधियों, खाद्य प्रसंस्करण, डेयरी फार्मिंग, जैविक खेती एवं अन्य कुटीर उद्योगों को बाजार उपलब्ध कराने की संभावनाओं पर भी विचार‑विमर्श किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. राजेश सोनकर ने कहा कि महिलाएं स्व‑सहायता समूहों से जुड़कर न केवल आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं, बल्कि समाज में नेतृत्वकारी भूमिका भी निभा रही हैं। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार के सशक्तिकरण कार्यों की प्रशंसा करते हुए मां नर्मदा का जल क्षेत्र में लाने की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो रही है, जिससे गांवों के तालाबों को भरा जाएगा तथा कालीसिंध नदी पर निर्मित बैराजों में भी पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा। इस परियोजना से लगभग 180 गांवों को लाभ मिलेगा और आगामी 29 नवंबर तक किसानों के खेतों में पानी पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

विधायक ने यह भी बताया कि जनता और शासन के बीच विश्वास व संवाद को मजबूत करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जन‑विश्वास अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें सभी जिला स्तरीय अधिकारी शिविरों में उपस्थित रहकर नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण कर रहे हैं और शेष प्रकरणों को सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज कर समय‑सीमा में हल किया जाएगा।
रमजान मंसूरी ‌की रिपोर्ट
📲Get App