🔥 TRENDING श्री नीरज गुप्ता सीनियर नेता बीजेपी सम... Trump, Xi, and Putin Issue Joint 'Decl... Nagaland Dear Lottery Results 20 Nov 2... Nagaland’s JHADC Winter Session Commen... Manipur Launches Digi‑SAPNE 3.0 Digita... HAM(S) to Contest 20-25 Seats in 2027...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

सोनाहातू थाना क्षेत्र कि चोगा गांव में सात बिजली के खंभों से तार की चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश

✍️ Reporter: Mukesh Kumar Gupta 🗓 12 Nov 2026, 06:12 PM 👁 90
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
राँची सोनाहातु थाना क्षेत्र के चोगा गांव में बीती रात चोरों ने बिजली विभाग को बड़ा नुकसान पहुंचाते हुए एक साथ सात बिजली के खंभों से तार चोरी कर लिया। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। खंभों से तार गायब होने के कारण ग्रामीणों में चिंता और आक्रोश देखा जा रहा है।
बतया जा रहा है कि रात के अंधेरे का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया। सुबह जब ग्रामीणों को खंभों से तार गायब होने की जानकारी मिली तो उन्होंने इसकी सूचना पंचायत समिति सदस्य रूप कुमार साहू को दी।
सूचना मिलते ही रूप कुमार साहू ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सोनाहातु थाना से संपर्क किया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई है।
लगातार हो रही इस तरह की चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से चोरी में शामिल लोगों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी करने तथा चोरी हुए बिजली के तार की बरामदगी की मांग की है।
📲Get App