🔥 TRENDING हैदराबाद पुलिस ने 23 वर्षीय पवन कुमार... सुमेरपुर में कांग्रेस प्रत्याशी वरदारा... The Times of India launches 'Odisha Kh... Kanak News Odisha airs live 2 PM broad... Knife Attack at Tilak Ceremony in Pakw... Supporters of YouTuber Aryan Kelvin At...
29 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

सोनाहातू में जंगली हाथी का हमला, एक व्यक्ति की मौत

✍️ Reporter: Mukesh Kumar Gupta 🗓 29 Nov 2026, 10:23 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*सोनाहातू में जंगली हाथी का हमला, एक व्यक्ति की मौत*

सोनाहातू थाना क्षेत्र के हेसाडीह जंगल में रविवार सुबह जंगली हाथी के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान तमाड़ के सुमानडांढी निवासी राजेंद्र सिंह मुंडा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, राजेंद्र सिंह मुंडा नरसिंह लोवाडीह से पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान जंगल में अचानक उनका सामना जंगली हाथी से हो गया। जान बचाने के लिए उन्होंने भागने की कोशिश की, लेकिन हाथी ने करीब 200 मीटर तक पीछा कर उन पर हमला कर दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना पर सोनाहातू पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग ने मृतक के परिजनों को तत्काल 50 हजार रुपये की सहायता राशि दी। घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है। उन्होंने वन विभाग से हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
📲Get App