🔥 TRENDING સબ ડિસ્ટ્રિક હોસ્પિટલ ઝાલોદમાં વિશ્વ એ... श्री नीरज गुप्ता सीनियर नेता बीजेपी सम... Trump, Xi, and Putin Issue Joint 'Decl... Nagaland Dear Lottery Results 20 Nov 2... Nagaland’s JHADC Winter Session Commen... Manipur Launches Digi‑SAPNE 3.0 Digita...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

सेन समाज का तृतीय सामूहिक विवाह सम्मेलन 21 नवंबर को कुडगांव में, विधायक हंसराज मीणा होंग े मुख्य अतिथि

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 19 Nov 2026, 11:05 AM 👁 35
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कुडगांव कुडगांव में सेन समाज की सामाजिक एकता और सामूहिक सहयोग की मिसाल बनन े जा रहा तृतीय सामूहिक विवाह सम्मेलन 21 नवंबर को डफलपुर मोड़ पर आयोजित होगा। सेन समाज विकास समिति एवं कुडगांव चौरासी के तत्वावधान में होने वाले इस सम्मेलन में 26 जोड़ े विवाह बंधन में बंधकर नए जीवन की शुरुआत करेंगे। खास बात यह है कि समिति की ओर से नवदंपतियों को सोने-चांदी के आभूषणो ं के साथ घर-गृहस्थी का जरूरी सामान भी भेंट किया जाएगा। सम्मेलन को लेकर समाज के लोगों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सम्मेलन में करौली सवाई - माधोपुर जिले के सपोटरा, जीरोता, करनपुर, उदेई परगना, गंगापुर सिटी और करौली सहित आसपास के क्षेत्रों से समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे। आयोजन को सफल बनान े के लिए समिति पदाधिकारियो ं के साथ समाज के लोग व्यवस्थाओ ं मे ं जुट े हुए हैं। सम्मेलन में प्रत्येक नवदंपति को सोने की नाक की कांटा, कान की बाली तथा चांदी की तोडिया और चुटकी भेंट की जाएगी। इसके साथ ही 21 प्रकार के बर्तन, फर्नीचर, घरेलू

उपकरण और दैनिक उपयोग की सामग्री भी दी जाएगी।
📲Get App