🔥 TRENDING Ananya Panday Says Gen Z Has More Love... Gujarat Police Announces 3,000 Constab... Assam to Pitch Investment Opportunitie... Gujarat to Build Welcome Suites for Ti... Sitharaman Leads 8th Labour & Employme... CEOs Urged to Champion Sustainability...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

समस्तीपुर की मुफ्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव मे जमीनी विवाद को लेकर मारपीट

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 19 Nov 2026, 11:57 AM 👁 35
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

समस्तीपुर जिला के मुफसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर के वार्ड नंबर 39 में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट चार लोग हुए घायल

समस्तीपुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर वार्ड-39 में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई।



अपनी जमीन पर आलू की बुआई कर रहे एक युवक पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। उसे बचाने पहुंची मां सहित परिवार के चार लोगों की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। इस घटना में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गौरव कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के ऋतिक कुमार अपने खेत में आलू की बुआई कर रहा था। इसी दौरान गांव के ही चार-पांच लोग कथित तौर पर हरवे-हथियार से लैस होकर वहां पहुंच गए। जमीन को लेकर पहले से चल रहे विवाद को लेकर उन लोगों ने ऋतिक के साथ मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुए हमले से खेत में अफरा-तफरी मच गई। बेटे को पिटता देख उसकी मां शैल देवी बीच-बचाव करने पहुंचीं, लेकिन हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की। इसी बीच सूचना मिलने पर ऋतिक के रिश्तेदार बिट्टू कुमार और गौरव कुमार भी मौके पर पहुंचे। हमलावरों ने दोनों को भी निशाना बनाते हुए मारपीट कर जख्मी कर दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया और सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उनका उपचार शुरू किया। गौरव कुमार की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे रेफर कर दिया गया। मामले में पीड़ित शैल देवी ने गांव के ही लोगों पर हमला कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष से आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बाइट:जख्मी,ऋतिक कुमार
📲Get App