🔥 TRENDING पारलिया ग्राम पंचायत के वार्ड‑15 सदस्य... बहराइच में तीन दिवसीय वृहद रोजगार मेले... ਪੰਜਾਬ ''ਚ ਵੱਡਾ ਹਾਦਸਾ! ਮਾਤਾ ਵੈਸ਼ਨੋ ਦੇਵੀ... Haryana Reshuffles 32 IFS Officers: Sh... CGST Faridabad Seizes Unregistered Pan... Haryana Farmers Block Sugar Mills, Dem...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

सुमेरपुर में 10 साल बाद, सुमेरपुर पंचायत समिति में कांग्रेस की सत्ता में वापसी। कैबिनेट मंत्री जोरा राम कुमावत के गृह क्षेत्र में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है। पंचायत समिति के कुल 21 वार्डों में कांग्रेस ने 14 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की

✍️ Reporter: NARAYAN LAL 🗓 20 Nov 2026, 08:18 PM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सुमेरपुर में 10 साल बाद, सुमेरपुर पंचायत समिति में कांग्रेस की सत्ता में वापसी।

सुमेरपुर में 10 साल बाद, सुमेरपुर पंचायत समिति में कांग्रेस की सत्ता में वापसी। कैबिनेट मंत्री जोरा राम कुमावत के गृह क्षेत्र में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है। पंचायत समिति के कुल 21 वार्डों में कांग्रेस ने 14 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की, जबकि भाजपा महज 4 सीटों पर सिमट गई। वहीं 3 निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी जीत हासिल की। पिछले 10 साल से यहाँ प्रधान पद पर भाजपा का कब्जा था, लेकिन इस बार ग्रामीणों ने अपना जनादेश कांग्रेस के पक्ष में दिया। कांग्रेस नेता हरिशंकर मेवाड़ा और ब्लॉक अध्यक्ष नेपाल सिंह पावा के नेतृत्व में कांग्रेस ने चुनावी मैदान में मजबूती से प्रचार किया। बिजली, पानी, सड़क, बजरी और अवैध खनन जैसे मुद्दे चुनाव में छाए रहे। इधर कांग्रेस की बाड़ाबंदी में नेताओं ने विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी और जीत का जश्न मनाया। वहीं कांग्रेस नेता हरिशंकर मेवाड़ा के पुत्र रवि मेवाड़ा ने जिला परिषद के वार्ड संख्या 9 से शानदार जीत दर्ज की। जीत के बाद सुमेरपुर पहुँचने पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमालाओं और आतिशबाजी के साथ धूमधाम से स्वागत किया।
📲Get App