🔥 TRENDING India and Malaysia launch 6th HARIMAU... Bumrah Dismisses Tom Latham with Peach... Fact Check: AI-Edited Video Falsely Li... ‘Everybody’s from the village, Shanaya... India's Hidden Water Cost in Agricultu... EPFO Greenlights Self-Withdrawals Plan...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Travel

सुमेरपुर बस स्टैंड की बदहाल सड़कें, दीपावली पर भी मरम्मत का इंतजार!

✍️ Reporter: NARAYAN LAL 🗓 02 Nov 2026, 05:56 PM 👁 119
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

दीपावली के त्योहार को लेकर जहां शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है, वहीं सुमेरपुर बस स्टैंड के अंदर और बाहर आने-जाने वाले मार्गों की हालत बद से बदतर होती जा रही है।

# सुमेरपुर बस स्टैंड की बदहाल सड़कें, दीपावली पर भी मरम्मत का इंतजार!

**सुमेरपुर।** दीपावली के त्योहार को लेकर जहां शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है, वहीं सुमेरपुर बस स्टैंड के अंदर और बाहर आने-जाने वाले मार्गों की हालत बद से बदतर होती जा रही है।

बस स्टैंड के मुख्य मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे वाहन चालकों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। त्योहार के दौरान बस स्टैंड पर यात्रियों की आवाजाही बढ़ने से इन गड्ढों के कारण हादसे की आशंका भी बनी हुई है।

एक ओर शहर के अन्य क्षेत्रों में सड़कों की मरम्मत का कार्य जारी है, वहीं बस स्टैंड की सड़क आखिर कब दुरुस्त होगी? यह सवाल अब आमजन के मन में उठ रहा है।

**आखिर जिम्मेदार अधिकारी कब लेंगे सुध?** क्या दीपावली से पहले बस स्टैंड की सड़क की मरम्मत होगी या फिर यात्रियों को इसी बदहाल सड़क से गुजरने को मजबूर होना पड़ेगा?

अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग इस समस्या पर कब ध्यान देता है और आमजन को राहत कब मिलती है।
📲Get App