🔥 ट्रेंडिंग शाहरुख खान की नई फिल्म को क्रिसमस 2026... रामायण बनी पहली गैर‑सिक्वेल फ़िल्म जिस... कार्यस्थल पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हु... दिव्यांश ने पंजाब चयन ट्रायल में U12 प... पंजाब राजनीति: AAP विधायक चरणजीत सिंह... कामरूप में चार पशुओं की बरामदगी: असम स...
29 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

समाना के वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज कुमार गुप्ता जी की अगुवाई में आज 140वीं ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

✍️ रिपोर्टर: Sushil Kumar 🗓 29 नव. 2026, 03:16 PM 👁 24
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
Sushil Sharma Samana Patiala
Beauro Report Need 24New
समाना: वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज कुमार गुप्ता जी की अगुवाई में आज 140वीं ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं साथियों ने एकत्रित होकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संबोधन को सुना।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), नई तकनीक और डिजिटल सुरक्षा सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। उन्होंने देशवासियों को तकनीक का सकारात्मक उपयोग करने और साइबर फ्रॉड से सतर्क रहने का संदेश दिया। साथ ही युवाओं को नशे से दूर रखने और स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण पर भी विशेष जोर दिया।
नीरज कुमार गुप्ता जी ने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री जी देशवासियों के साथ सीधे संवाद करते हैं और समाज एवं राष्ट्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता पैदा करते हैं। उन्होंने कहा कि आज के तकनीकी युग में युवाओं को नई तकनीकों और AI का सकारात्मक उपयोग करते हुए देश की प्रगति में योगदान देना चाहिए।

इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
📲Get App