🔥 ट्रेंडिंग মহামন্ত্রী শুভেন্দু অধিকারীর ঘোষিত 'ভর... અમદાવાદ: કાર્યક્રમનું મહાકાય બોર્ડ માથ... पीएम मोदी और बालेन शाह ने उत्तराखंड‑ने... અમદાવાદ: પોક્સોના 2 અલગ-અલગ કેસમાં દોષ... गुजरात के पूर्व विधायक को नार्को टेस्ट... बालेन शाह ने भारत से आईआईटी, क्रिकेट औ...
24 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
रक्षा

सालीवाला में पराली से भरे चलते ट्रॉले में लगी भीषण आग, ग्रामीणों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

✍️ रिपोर्टर: Yash karyani 🗓 24 नव. 2026, 12:04 AM 👁 25
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
🔥 सालीवाला में पराली से भरे चलते ट्रॉले में लगी भीषण आग, ग्रामीणों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

सालीवाला। आज रात करीब 8:15 बजे संगरिया रोड पर पराली से भरे एक चलते ट्रॉले में अचानक आग लग गई। तेज हवा के चलते आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया।

घटना के दौरान ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रॉले से पराली खाली कर ट्रैक्टर-ट्रॉले को सुरक्षित दूरी पर पहुंचाया। सूचना पर एसडीएम व थाना प्रभारी को अवगत करवाया गया। संगरिया नगरपालिका की दमकल भी मौके पर पहुंची।

आग लगने वाले स्थान के पास एक ढाणी और लकड़ियों से भरी कई ट्रॉलियां मौजूद थीं। तेज हवा के कारण आग आसपास फैलने का खतरा बना हुआ था। ग्रामीणों और राहगीरों के सामूहिक प्रयास से आग पर काबू पाया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

ग्रामीणों की सूझबूझ और तत्परता ने संभावित नुकसान को टाल दिया।
📲Get App