🔥 TRENDING PM Modi, Balen Shah Inaugurate 100-met... અમદાવાદ: પોક્સોના 2 અલગ-અલગ કેસમાં દોષ... Former Gujarat MLA to undergo narco te... Balen Shah hopes India will deliver on... Delhi CM Rekha Gupta orders crackdown... Delhi Holds Live 'Dar-e-Nijaat' Watch...
24 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Defence

सालीवाला में पराली से भरे चलते ट्रॉले में लगी भीषण आग, ग्रामीणों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

✍️ Reporter: Yash karyani 🗓 24 Nov 2026, 12:04 AM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
🔥 सालीवाला में पराली से भरे चलते ट्रॉले में लगी भीषण आग, ग्रामीणों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

सालीवाला। आज रात करीब 8:15 बजे संगरिया रोड पर पराली से भरे एक चलते ट्रॉले में अचानक आग लग गई। तेज हवा के चलते आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया।

घटना के दौरान ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रॉले से पराली खाली कर ट्रैक्टर-ट्रॉले को सुरक्षित दूरी पर पहुंचाया। सूचना पर एसडीएम व थाना प्रभारी को अवगत करवाया गया। संगरिया नगरपालिका की दमकल भी मौके पर पहुंची।

आग लगने वाले स्थान के पास एक ढाणी और लकड़ियों से भरी कई ट्रॉलियां मौजूद थीं। तेज हवा के कारण आग आसपास फैलने का खतरा बना हुआ था। ग्रामीणों और राहगीरों के सामूहिक प्रयास से आग पर काबू पाया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

ग्रामीणों की सूझबूझ और तत्परता ने संभावित नुकसान को टाल दिया।
📲Get App