🔥 TRENDING IND vs NZ 2nd Test: Jurel and Bumrah l... Leeds to see chilly, sunny start to No... Liverpool Weather: Light Showers and H... TACA Boeing Loses Both Engines Over 16... Rajnath Singh Announces Robust Protect... Ravindra Jadeja Spotted Wearing Stetho...
29 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sarkari Yojana

सुलतानगंज नगर परिषद के वार्ड नंबर 11में नल जल योजना फेल

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 29 Nov 2026, 01:34 PM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

भागलपुर जिला के सुलतानगंज नगर परिषद के वार्ड नंबर 11में नल जल योजना फेल पानी के लिए बिना तरस रहे हैं 200 घर , अधूरी सड़क और जलजमाव से हो रही है लोगो को परेशानी

भागलपुर के सुलतानगंज से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

वार्ड 11 में नल जल योजना फेल, पानी के बिना तरस रहे 200 घर, अधूरी सड़क और जलजमाव से लोगों को हुई परेशानी

*सुल्तानगंज:* नगर परिषद सुल्तानगंज के वार्ड नंबर 11 में विकास की पोल खुलती नजर आ रही है। यहां नल जल योजना का कनेक्शन होने के बावजूद लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। लोगों का कहना है कि नल तो लगा है, लेकिन उसमें पानी आता ही नहीं। मजबूरी में लोगों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है।

वहीं वार्ड में सड़क भी अधूरी बनी हुई है। सड़क निर्माण का काम बीच में ही छोड़ दिया गया है। इससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है। थोड़ी सी बारिश में ही सड़क पर जलजमाव हो जाता है। कीचड़ और गंदे पानी के कारण लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि जलजमाव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे ज्यादा परेशान हैं। वार्ड के करीब 200 घर इस समस्या से प्रभावित हैं।

लोगों ने नगर परिषद से मांग की है कि जल्द से जल्द नल जल योजना को चालू किया जाए, अधूरी सड़क को पूरा किया जाए और जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए। लोगों का कहना है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को भी मजबूर होंगे। इस मौके पर दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे
📲Get App