🔥 TRENDING સબ ડિસ્ટ્રિક હોસ્પિટલ ઝાલોદમાં વિશ્વ એ... श्री नीरज गुप्ता सीनियर नेता बीजेपी सम... Trump, Xi, and Putin Issue Joint 'Decl... Nagaland Dear Lottery Results 20 Nov 2... Nagaland’s JHADC Winter Session Commen... Manipur Launches Digi‑SAPNE 3.0 Digita...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

सुखाड़ में 500 घन मीटर रेत विनष्ट, गिट्टी परिवहन वाहन जप्त—खनिज कार्रवाई पर उठे सवाल

✍️ Reporter: राजभान कुशवाहा 🗓 17 Nov 2026, 06:56 PM 👁 86
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

शहडोल के जिला प्रशासन ने खनिज व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम से अवैध रेत भंडारण और गिट्टी परिवहन पर कार्रवाई की, पर स्थानीय स्तर पर इसकी स्थिरता पर प्रश्न उठ रहे हैं।

कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल के निर्देशन और खनिज अधिकारी के मार्गदर्शन में खनिज व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने ब्यौहारी तहसील के ग्राम सुखाड़ और मऊ में अवैध खनिज भंडारण व परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की। जांच के दौरान लगभग 500 घन मीटर खनिज रेत का अवैध भंडारण पकड़ा गया और टीम ने जेसीबी मशीन के माध्यम से रेत में मिट्टी मिलाकर उसका विनष्टकरण किया। यह कार्रवाई प्रभारी खनिज निरीक्षक द्वारा पुलिस बल के सहयोग से पूरी की गई।

ग्राम मऊ में कार्रवाई करते हुए टीम ने खनिज गिट्टी का अनधिकृत रूप से परिवहन कर रहे एक वाहन (क्रमांक: MP18H9105) को पकड़ा। जप्त किया गया वाहन ब्यौहारी तहसील परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है और खनिज नियमों के तहत आगे की वैधानिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

प्रशासन द्वारा अवैध उत्खनन और परिवहन पर लगाम कसने के दावे के बावजूद, क्षेत्र में चर्चा है कि ऐसी कार्रवाईयां अक्सर कुछ दिनों की कागजी औपचारिकता या दिखावा साबित होती हैं। जब तक जिला प्रशासन द्वारा ठोस, स्थायी और निरंतर मॉनिटरिंग तंत्र विकसित नहीं किया जाता, तब तक रेत और गिट्टी के अवैध कारोबार फिर से शुरू हो जाते हैं।

जनता और स्थानीय प्रबुद्ध वर्ग का मानना है कि अवैध कारोबारियों और उनके संरक्षकों पर कठोर व निरंतर शिकंजा नहीं कसा जाएगा तो खनिज संपदा की इस अवैध लूट पर रोक लगाना असंभव है।
📲Get App