🔥 TRENDING ದೇವದುರ್ಗದಲ್ಲಿ ಟಿಪ್ಪು ಸುಲ್ತಾನ್ ಜಯಂತಿ ಸಂ... वाराणसी: चेतगंज पुलिस ने गुमशुदा बालक... उजियारा अभियान में कोरर पुलिस ने बाड़ी... દરિયા મા વધતી જતી દાદાગીરી નો વધુ એક વ... Kolkata Metro Pushes for Early Opening... Bangladeshi ISI Operative Arrested in...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

सोंखना बिजलीघर पर विद्युत बिल जमा अभियान का आयोजन, टीजी-टू ज्ञान प्रकाश के नेतृत्व में उपभोक्ताओं को किया जागरूक

✍️ Reporter: L P 🗓 16 Nov 2026, 12:45 PM 👁 56
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अभियान को सफल बनाने में सोंखना बिजलीघर के समस्त स्टाफ ने सक्रिय भूमिका निभाई। विशेष रूप से लकी, मनोज तोमर, बृजेश कुमार एवं लाइनमैन राधेश्याम ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। सभी कर्मचारियों ने मिलकर अभियान को गति दी और उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया।

विद्युत विभाग की ओर से राजस्व वसूली को बढ़ावा देने और उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोंखना बिजलीघर पर विशेष विद्युत बिल जमा अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व टीजी-2 ज्ञान प्रकाश ने किया।

अभियान के दौरान बिजलीघर पर आने वाले उपभोक्ताओं से बकाया विद्युत बिल जमा कराए गए। उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष बिल जमा काउंटर की व्यवस्था भी की गई, जिससे लोगों को बिल जमा करने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस दौरान विद्युत विभाग की टीम ने क्षेत्र के उपभोक्ताओं से अपील की कि जिन लोगों ने अभी तक अपना बिजली बिल जमा नहीं किया है, वे जल्द से जल्द बकाया बिल जमा कर विभाग का सहयोग करें। कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं को समय पर बिल जमा करने के महत्व के बारे में भी जानकारी दी।

अभियान को सफल बनाने में सोंखना बिजलीघर के समस्त स्टाफ ने सक्रिय भूमिका निभाई। विशेष रूप से लकी, मनोज तोमर, बृजेश कुमार एवं लाइनमैन राधेश्याम ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। सभी कर्मचारियों ने मिलकर अभियान को गति दी और उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया।

टीजी-2 ज्ञान प्रकाश ने कहा कि विद्युत विभाग का उद्देश्य केवल राजस्व वसूली करना ही नहीं, बल्कि उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं देना और उन्हें समय पर बिजली बिल जमा करने के लिए जागरूक करना भी है। विभाग की ओर से आगे भी इस प्रकार के अभियान चलाए जाते रहेंगे।

सोंखना बिजलीघर की टीम ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे समय से अपना विद्युत बिल जमा करें और बिजली विभाग के इस अभियान में सहयोग प्रदान करें।
📲Get App