🔥 TRENDING SPECIAL CAMPAIGN TO BEGIN TOMORROW AT... बेलूपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत... दारू थाना क्षेत्र में प्रकाश जनरल स्टो... देवेन्द्र बंजारा उत्तराखंड DISTRICT ADVISORY COMMITTEE MEETING ON...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

सिकंदराराऊ: तेज रफ्तार अज्ञात स्कॉर्पियो ने भेलपूरी ठेल में मारी टक्कर, ठेल चकनाचूर - संचालक घायल, चालक मौके से फरार

✍️ Reporter: Harshit 🗓 14 Nov 2026, 11:06 PM 👁 79
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सिकंदराराऊ में देर शाम तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। अपने घर लौट रहे भेलपुरी ठेल संचालक योगेंद्र गुप्ता की ठेल में पीछे से आई तेज रफ्तार अज्ञात स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ठेल पूरी तरह चकनाचूर हो गई और उस पर रखा सामान सड़क पर बिखर गया। हादसे में योगेंद्र गुप्ता घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक बिना रुके मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है।

सिकंदराराऊ में देर शाम तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। अपने घर लौट रहे भेलपुरी ठेल संचालक योगेंद्र गुप्ता की ठेल में पीछे से आई तेज रफ्तार अज्ञात स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ठेल पूरी तरह चकनाचूर हो गई और उस पर रखा सामान सड़क पर बिखर गया। हादसे में योगेंद्र गुप्ता भी घायल हो गए।
दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक बिना रुके मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल की मदद की। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों ने बिखरे सामान को समेटने में मदद की।
पीड़ित ने सिकंदराराऊ थाने में तहरीर देकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अब मामले की जांच करते हुए फरार स्कॉर्पियो चालक की तलाश में जुटी है।
📲Get App