स्थानीय
सिकंदराराऊ: पंत चौराहे पर रोडवेज बस में महिला कंडक्टर का बैग चोरी, टिकट की नगदी और निजी जेवरात गायब; लगातार दूसरे दिन घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
सिकंदराराऊ के पंत चौराहे पर गुरुवार शाम अलीगढ़ से आई नोएडा डिपो की रोडवेज बस के रुकते ही महिला कंडक्टर नीतू का बैग चोरी हो गया। बैग में टिकट की नगदी के साथ निजी जेवरात भी रखे थे, जिसे वह घर निजी काम से लेकर जा रही थी। बैग गायब होने पर महिला कंडक्टर रोने लगी।
सिकंदराराऊ के पंत चौराहे पर गुरुवार शाम रोडवेज बस में महिला कंडक्टर का बैग चोरी होने से हड़कंप मच गया। अलीगढ़ से आई नोएडा डिपो की बस के रुकते ही कुछ सवारियां उतरी और इसी दौरान सीट के पास रखा कंडक्टर नीतू का बैग गायब हो गया।
बताया जा रहा है कि बैग में टिकट की नगदी के साथ निजी जेवरात भी रखे थे, जिसे महिला कंडक्टर अपने घर निजी काम से लेकर जा रही थी। बैग गायब होने पर महिला कंडक्टर रोने लगी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालना शुरू किया।खास बात यह है कि बुधवार को भी इसी पंत चौराहे पर सोने की चेन चोरी की घटना हुई थी। लगातार दो दिन में हुई दो चोरी की घटनाओं ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।