🔥 TRENDING चिचपल्ली गावात NH‑930 रस्त्याचे रुंदीक... नीमगांव रामपुर के टांडा बादली पुल पर रात में म... बिलासपुर के नवल वर्मा को MBR मानद डॉक्... Ramayana Surpasses Dhurandhar, Ranks 4... Ramayana Surpasses ₹8 Crore in 16 Days
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

सिकंदराराऊ में दर्दनाक सड़क हादसा - बेटी का रिश्ता देखने जा रहे पिता की मौत, 3 घायल, बस चालक फरार

✍️ Reporter: Harshit 🗓 20 Nov 2026, 07:20 PM 👁 22
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सिकंदराराऊ के एटा रोड पर गुरुद्वारे के सामने एक प्राइवेट बस ने बाइक पर जोरदार टक्कर मारी, जिससे 38 वर्षीय वीरेंद्र की मौके पर ही मृत्यु हुई और तीन अन्य घायल हुए।

सिकंदराराऊ के एटा रोड पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया।
मुगलगढ़ी गांव के पास गुरुद्वारे के सामने पीछे से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात प्राइवेट बस ने एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक सवार लोग सड़क पर गिर पड़े।
हादसे में बाइक चला रहे पैंदापुर निवासी 38 वर्षीय वीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान बस का पहिया वीरेंद्र के सिर के ऊपर से निकल गया, जिससे उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
बाइक पर वीरेंद्र के साथ उनके चाचा अमर सिंह समेत कुल 3 लोग और सवार थे। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि वीरेंद्र अपनी बेटी के लिए रिश्ता देखने अलीगढ़ जा रहे थे।
हादसे के बाद बस चालक बस समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
📲Get App