🔥 TRENDING Kolkata Metro Pushes for Early Opening... Bangladeshi ISI Operative Arrested in... Maharashtra Woman Regains 4.5 Acres Lo... UP CM Yogi Adityanath’s Mother Dies at... Congress and Samajwadi Party Form Alli... Uttar Pradesh Shifts From Fragmented P...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

सिकंदराराऊ में हादसे में माँ की ममता ने बचाई ढाई माह की मासूम की जान - खुद घायल हुई, सीने से लगाकर बेटी को खरोंच तक नहीं आने दी

✍️ Reporter: Harshit 🗓 24 Oct 2026, 09:00 PM 👁 91
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सिकंदराराऊ के कुलदीप नगर रोड पर विधायक आवास के पास ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दंपति घायल हो गए। लेकिन हादसे के दौरान माँ लीलावती ने गिरते समय अपनी ढाई माह की बेटी देवांशी को सीने से लगा लिया। माँ को चोटें आईं लेकिन मासूम को खरोंच तक नहीं आई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सिकंदराराऊ से दिल को छू लेने वाली खबर सामने आई है, जहाँ एक माँ की ममता ने अपनी मासूम की जान बचा ली।
हादसा कुलदीप नगर रोड पर विधायक आवास के पास हुआ। ग्राम कटाई निवासी केशव देव अपने बेटे ओमवीर, पुत्रवधू लीलावती और ढाई माह की पोती देवांशी के साथ बाइक से घर जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार ओमवीर और लीलावती सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। लेकिन इसी बीच माँ लीलावती ने जो किया उसने सबका दिल जीत लिया।
गिरते समय माँ ने अपनी ढाई माह की बेटी देवांशी को अपने सीने से कस कर लगा लिया। माँ खुद घायल हो गई, लेकिन मासूम बच्ची को एक खरोंच तक नहीं आने दी।
स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि ओमवीर और लीलावती की उम्र करीब 21-22 साल है। ढाई माह की देवांशी पूरी तरह सुरक्षित है।
पुलिस के अनुसार तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
📲Get App