🔥 ट्रेंडिंग दारू थाना क्षेत्र में प्रकाश जनरल स्टो... देवेन्द्र बंजारा उत्तराखंड DISTRICT ADVISORY COMMITTEE MEETING ON... घटस्फोटित युवा महिला ने परधर्मीय युवक... पूर्णियां पुलिस ने संगठित मोबाइल स्नैच...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

सिकंदराराऊ हाथरस रोड पर हादसा: घर जा रही महिला को चलती ई-रिक्शा में आया चक्कर, गिरने से सिर में गंभीर चोट

✍️ रिपोर्टर: Harshit 🗓 03 नव. 2026, 11:09 AM 👁 93
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सिकंदराराऊ-हाथरस रोड पर एक महिला के साथ बड़ा हादसा हो गया। पुरदिलनगर निवासी महिला अपने पति और 3 महीने के बच्चे के साथ ई-रिक्शा में बैठकर अपने घर जा रही थी। रास्ते में अचानक उसे चक्कर आ गया और वह चलती ई-रिक्शा से नीचे गिर गई। हादसे में महिला के सिर में गंभीर चोट आई है। बच्चा पिता की गोद में होने से सुरक्षित बच गया। डायल 112 ने मौके पर पहुंचकर महिला को CHC सिकंदराराऊ पहुंचाया, जहां से उसे बागला अस्पताल हाथरस रेफर कर दिया गया।

सिकंदराराऊ हाथरस रोड पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। चलती ई-रिक्शा से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
बताया जा रहा है कि पुरदिलनगर निवासी महिला अपने पति और 3 महीने के मासूम बच्चे के साथ ई-रिक्शा में बैठकर अपने घर जा रही थी। बच्चा उस समय उसके पति की गोद में था।
हाथरस रोड पर पहुंचते ही अचानक महिला को चक्कर आ गया। चक्कर आने से वह अपना संतुलन खो बैठी और चलती ई-रिक्शा से सीधे सड़क पर गिर गई। सड़क पर गिरने से महिला के सिर में गंभीर चोट लग गई।
घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल महिला को तुरंत CHC सिकंदराराऊ में भर्ती कराया।
CHC पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन सिर में गंभीर चोट होने के कारण महिला को बेहतर इलाज के लिए जिला बांग्ला अस्पताल हाथरस रेफर कर दिया गया है।
📲Get App