🔥 TRENDING परशदेपुर चौकी इंचार्ज मोहित शर्मा ने ठ... किला चौक में स्कॉर्पियो चेकिंग के दौरा... SPECIAL CAMPAIGN TO BEGIN TOMORROW AT... बेलूपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत... दारू थाना क्षेत्र में प्रकाश जनरल स्टो... देवेन्द्र बंजारा
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

सिकंदरा थाना पुलिस की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 के मद्देनजर शांति भंग की आशंका में छह व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

✍️ Reporter: Suraj Poswal 🗓 23 Oct 2026, 07:38 PM 👁 67
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
सिकंदरा थाना पुलिस की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

पंचायत चुनाव 2026 के मद्देनजर शांति भंग की आशंका में छह व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

दौसा। जिला पुलिस अधीक्षक दौसा श्री कुंदन कंवरिया आईपीएस के निर्देशन में वांछित अपराधियों की धरपकड़ एवं पंचायत राज चुनाव 2026 को शांतिपूर्ण संपन्न करवाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सिकंदरा थाना पुलिस ने 23 अक्टूबर 2026 को कार्रवाई करते हुए माननीय एजेएम न्यायालय सिकराय, जिला दौसा के गिरफ्तारी वारंट में दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। साथ ही पंचायत चुनाव के मद्देनजर शांति भंग की आशंका में छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौसा श्री शंकरलाल मीना आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी मानपुर श्री अशोक कुमार मीना आरपीएस के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी श्री सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने सटीक आसूचना संकलन एवं कड़ी मेहनत के आधार पर यह कार्रवाई की।

दो गिरफ्तारी वारंटी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, माननीय एजेएम न्यायालय सिकराय के प्रकरणों में जारी गिरफ्तारी वारंट की पालना करते हुए छोटेलाल सैनी एवं नरेंद्र सिंह गुर्जर को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार वारंटियों का विवरण:

1. छोटेलाल पुत्र नानगराम, जाति सैनी, उम्र 27 वर्ष, निवासी बंध की ढाणी, थाना सिकंदरा, जिला दौसा।
2. नरेंद्र सिंह पुत्र जगदीश, जाति गुर्जर, उम्र 30 वर्ष, निवासी कालैड़ा, थाना सिकंदरा, जिला दौसा।

पंचायत चुनाव के मद्देनजर छह व्यक्ति गिरफ्तार

पंचायत राज चुनाव 2026 के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170 के तहत छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार व्यक्तियों में महेंद्र पुत्र कैलाश मीना, उम्र 26 वर्ष, निवासी राणौली; दीपक पुत्र गिर्राज प्रसाद मीना, उम्र 26 वर्ष, निवासी राणौली; महेंद्र पुत्र भगवान सहाय मीना, उम्र 28 वर्ष, निवासी अगावली; अशोक कुमार पुत्र गोरधन बैरवा, उम्र 45 वर्ष, निवासी अगावली; बनवारी पुत्र रामस्वरूप मीना, उम्र 36 वर्ष, निवासी रेटा तथा रामसिंह पुत्र बालसिंह राजपूत, उम्र 40 वर्ष, निवासी राणौली, थाना सिकंदरा, जिला दौसा शामिल हैं।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

1. श्री सुरेंद्र सिंह — पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी, पुलिस थाना सिकंदरा, जिला दौसा।
2. श्री रामराज सिंह — एएसआई, पुलिस थाना सिकंदरा।
3. श्री वीरभान सिंह — कांस्टेबल नंबर 790, पुलिस थाना सिकंदरा, जिला दौसा।
4. श्री उम्मेद सिंह — कांस्टेबल नंबर 856, पुलिस थाना सिकंदरा, जिला दौसा (विशेष भूमिका)।

पुलिस द्वारा पंचायत चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न करवाने के लिए वांछित अपराधियों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई जारी है।

मीडिया प्रकोष्ठ, जिला दौसा पुलिस
📲Get App