🔥 ट्रेंडिंग बीड जिले में किसानों का ज्वार मूल्य वि... भेमराज़ सेना ने कंजि गांव के हनुमंत भो... आज है करणी माता परिक्रमा திருச்சுழி சாலை சேதம்: தூசி சுகாதார அப... रश्मिका मंडणा ने बताया पति विजय देवरेक... गेलर और प्रिंज़ जूनियर की बेटी ने अभिन...
22 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

सिकंदरा राऊ के गांव बिलार के पास भीषण सड़क हादसा, दो सगी बहनों समेत 4 की मौत, कई घायल - शादी में जा रहे थे, बस चालक फरार

✍️ रिपोर्टर: Harshit 🗓 22 नव. 2026, 05:05 PM 👁 28
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सिकंदराराऊ के बिलार के पास रविवार दोपहर प्राइवेट बस ने टेंपो में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दो सगी बहनों छोटी (38) और मोती (40) की मौके पर मौत हो गई, बाद में अलीगढ़ में इलाज के दौरान एक महिला और उसके बेटे की भी मौत हो गई। कुल 4 की मौत, कई घायल हैं। सभी लोग गुरुग्राम से नौरंगाबाद में शादी में शामिल होने आ रहे थे। बस चालक फरार है, पुलिस जांच कर रही है।

सिकंद्राराऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिलार के निकट रविवार दोपहर करीब एक बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। मोड़ते समय एक प्राइवेट बस ने सिकंद्राराऊ की ओर जा रहे टेंपो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस चालक टेंपो को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे में टेंपो सवार दो सगी बहनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।
सिकंद्राराऊ क्षेत्राधिकारी अमित पाठक ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। घायलों को दूसरे टेंपो और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को अलीगढ़ रेफर किया गया। अलीगढ़ के श्रद्धा हॉस्पिटल में उपचार के दौरान एक महिला और उसके बेटे की भी मौत हो गई। इस तरह हादसे में अब तक चार लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। हालांकि पुलिस की ओर से मृतकों और घायलों की अंतिम संख्या की पुष्टि की जा रही है।
मृतकों में दो सगी बहनों की पहचान छोटी और मोती के रूप में बताई गई है। छोटी की उम्र करीब 38 वर्ष और मोती की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है। हादसे में मरने वाले लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। इनमें नंद, भाभी और भतीजे के रिश्ते भी शामिल बताए गए हैं।
बताया गया कि सभी लोग गुरुग्राम में फेरी लगाने का काम करते थे और शादी समारोह में शामिल होने सिकंद्राराऊ के नौरंगाबाद मोहल्ले में आ रहे थे। यहां अपने मौसा की बेटी की शादी में शामिल होना था। रास्ते में बिलार के पास यह दर्दनाक हादसा हो गया।
वहीं सबीना नाम की एक घायल महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसकी मौत की पुष्टि अभी नहीं हुई है। हादसे के बाद मौके पर पुलिस, जिला प्रशासन, एंबुलेंस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौजूद रहीं। पुलिस फरार बस चालक की तलाश में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
📲Get App