🔥 TRENDING शिवाजी नगर सर्किल के खाली प्लॉट में आग... New Zealand Surges to 317 at Lunch on... Nepal Prime Minister Balendra Shah to... Kerala Lottery SK 78 Results Declared:... Telangana Launches New Policies to Saf... KRMB urges Telangana and Andhra Prades...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

सिकंदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दुकान में घुसकर 55 हजार रुपये चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

✍️ Reporter: Suraj Poswal 🗓 11 Nov 2026, 07:48 PM 👁 77
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
सिकंदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दुकान में घुसकर 55 हजार रुपये चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

दौसा। सिकंदरा थाना पुलिस ने दुकान के अंदर रखी पेंट की जेब से 55 हजार रुपये चोरी करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जिला पुलिस अधीक्षक दौसा कुंदन कंवरिया आईपीएस के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकरलाल मीना आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी मानपुर अशोक कुमार मीना आरपीएस के निकटतम सुपरविजन में तथा सिकंदरा थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

घटना का विवरण:

दिनांक 13 सितंबर 2026 को परिवादी भोलाराम पुत्र हरसहाय, जाति सैन, निवासी कारोली ढाणी, नई कोठी, थाना सिकंदरा ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि गढ़ कस्बे में उनकी मोटरसाइकिल सर्विस सेंटर की दुकान है। दिनांक 10 नवंबर 2026 को सुबह करीब 8:30 बजे रामप्रसाद मीना (ढाणी मेड़िवाला) अपनी बुआ के बेटे के साथ दुकान पर आया था। इस दौरान आरोपी ने दुकान में रखी पेंट की जेब से करीब 55 हजार रुपये निकाल लिए।

परिवादी ने बताया कि आरोपी के जाने के करीब 30 से 35 मिनट बाद जब उसने अपनी पेंट की जेब चेक की तो उसमें रुपये नहीं मिले। दुकान पर मौजूद ग्राहकों से पूछताछ करने पर रामप्रसाद मीना गायब मिला। इस पर परिवादी ने आरोपी पर चोरी करने का संदेह जताया।

पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 406/2026 धारा 305(ए) बीएनएस में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। पुलिस टीम ने सटीक आसूचना संकलन, मुखबिर तंत्र, परंपरागत पुलिसिंग एवं तकनीकी संसाधनों की सहायता से आरोपी की तलाश की और चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले रामप्रसाद मीना को गिरफ्तार कर लिया। मामले में अनुसंधान जारी है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम-पता:

रामप्रसाद मीना पुत्र मिंडूराम मीना, उम्र 35 वर्ष, निवासी डोलिका, थाना सिकंदरा, जिला दौसा।

पुलिस टीम का विवरण:

1. सुरेंद्र सिंह, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी, थाना सिकंदरा।
2. छोटेलाल, सहायक उपनिरीक्षक, थाना सिकंदरा।
3. राजेश, कांस्टेबल नंबर 621, थाना सिकंदरा।
4. अजीत सिंह, कांस्टेबल नंबर 1231, थाना सिकंदरा, जिला दौसा।

मीडिया प्रकोष्ठ, दौसा पुलिस
📲Get App