🔥 TRENDING Kolkata Metro Pushes for Early Opening... Bangladeshi ISI Operative Arrested in... Maharashtra Woman Regains 4.5 Acres Lo... UP CM Yogi Adityanath’s Mother Dies at... Congress and Samajwadi Party Form Alli... Uttar Pradesh Shifts From Fragmented P...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

सेक्टर-75 के छठ घाट पार्क (सेंट्रल पार्क) में श्री छठ पूजा महोत्सव की तैयारियाँ जोरों पर,छठ महापर्व सूर्योपासना,प्रकृति संरक्षण,स्वच्छता एवं सामाजिक सद्भाव का अनुपम पर्व है:डॉ. मुन्ना कुमार शर्मा!

✍️ Reporter: Rajesh Mandal 🗓 11 Nov 2026, 06:32 AM 👁 148
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

Rajesh mandal

नोएडा।सेक्टर-75 के छठ घाट पार्क (सेंट्रल पार्क) में श्री सूर्यदेव पूजा समिति के तत्वावधान में श्री छठ पूजा महोत्सव की तैयारियाँ जोरों से चल रही हैं।छठ घाट का पुनर्निर्माण कार्य पूरा हो गया है।अब सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है।
श्री सूर्यदेव पूजा समिति के अध्यक्ष डॉ॰मुन्ना कुमार शर्मा की अध्यक्षता में समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों की एक बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गई और सदस्यों के बीच जिम्मेदारी का निर्धारण किया गया।यह भी तय किया गया कि समिति की ओर से छठ घाट पर आनेवाले सभी श्रद्धालुओं को छठी मैया का फल प्रसाद दिया जाएगा और सभी श्रद्धालुओं और सेक्टरवासियों को भंडारा का प्रसाद भी दिया जाएगा।।बैठक में समिति के संयोजक ओपी तिवारी,उपाध्यक्ष डॉ॰शशांक शेखर,महासचिव राजीव त्यागी,कोषाध्यक्ष प्रभात कुमार,एओए के उपाध्यक्ष ब्रजेश शर्मा,कैप्टन राकेश कुमार,ज्ञानेश मिश्रा,विनोद पटेल,सहित सेक्टर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
अखिल भारत हिन्दू महासभा एवं अखिल भारतीय प्रवासी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ॰मुन्ना कुमार शर्मा ने कहा कि छठ महापर्व भारतीय संस्कृति,लोक आस्था,धार्मिक श्रद्धा एवं प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अद्भुत प्रतीक है। यह पर्व भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैया की उपासना को समर्पित है।छठ महापर्व केवल धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं,बल्कि परिवार की सुख-समृद्धि,आरोग्य,अनुशासन,पवित्रता,पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक एकता का भी संदेश देता है।डॉ॰शर्मा ने बताया कि इस वर्ष चार दिवसीय छठ महापर्व 13 नवंबर से 16 नवंबर 2026 तक श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा।छठव्रती महिलाएं एवं पुरुष अपने परिवार की सुख-समृद्धि,संतान की दीर्घायु तथा परिवार के सभी सदस्यों के उत्तम स्वास्थ्य एवं कल्याण की कामना के साथ कठिन व्रत एवं पूजा-अर्चना करेंगे।
छठ महापर्व का शुभारंभ नहाय-खाय से होगा। इस दिन व्रती प्रातः स्नान कर घर एवं पूजा स्थल की विशेष साफ-सफाई करेंगे।शुद्धता एवं पवित्रता के साथ कद्दू-भात सहित सात्विक भोजन तैयार किया जाएगा।व्रती सर्वप्रथम भगवान सूर्यदेव को भोग अर्पित कर प्रसाद ग्रहण करेंगे तथा परिवार के अन्य सदस्य भी प्रसाद ग्रहण करेंगे।दूसरे दिन छठव्रती दिनभर उपवास रखकर सायंकाल भगवान सूर्यदेव की पूजा-अर्चना करेंगे।इसके पश्चात गुड़ एवं चावल से बनी खीर,रोटी तथा अन्य सात्विक प्रसाद तैयार किया जाएगा।पूजा के बाद व्रती प्रसाद ग्रहण करेंगे तथा परिवार एवं आसपास के लोगों में प्रसाद वितरित किया जाएगा।खरना के बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत प्रारंभ हो जाएगा।तीसरे दिन छठव्रती निर्जला उपवास रखेंगे।सायंकाल अस्ताचलगामी भगवान सूर्यदेव को नदी,नहर अथवा तालाब के किनारे जल में खड़े होकर अर्घ्य अर्पित किया जाएगा।इस अवसर पर बांस के सूप एवं डालों में विभिन्न प्रकार के फल,ठेकुआ,चावल के लड्डू,नारियल,ईख, अदरक,हल्दी,डाभ,सेब,नारंगी,अमरूद,शरीफा,शकरकंद,सुथनी,मूली तथा अन्य पूजन सामग्री सजाई जाएगी। छठी मैया के पारंपरिक लोकगीतों से वातावरण भक्तिमय हो उठेगा।परिवार के सभी सदस्य एवं श्रद्धालु इस पवित्र अनुष्ठान में सम्मिलित होंगे।छठ महापर्व के अंतिम दिन प्रातःकाल व्रती एवं उनके परिजन पुनः नदी,नहर अथवा तालाब के किनारे एकत्रित होकर उदीयमान भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करेंगे।भगवान सूर्यदेव की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि,आरोग्य,संतान की दीर्घायु एवं समस्त विश्व के कल्याण की प्रार्थना की जाएगी।इसके पश्चात छठव्रती पूजा संपन्न कर अपने व्रत का पारण करेंगे।इसी के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन होगा।
डॉ॰शर्मा ने कहा कि छठ महापर्व की सबसे बड़ी विशेषता इसकी कठोर साधना, शुद्धता,स्वच्छता,सादगी एवं प्रकृति के प्रति सम्मान की भावना है।इस पर्व में जाति,भाषा,क्षेत्र एवं सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठकर सभी लोग एक साथ पूजा-अर्चना करते हैं।छठी मैया की पूजा में समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता भारतीय संस्कृति की समरसता एवं एकता का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करती है।
उन्होंने कहा कि भगवान सूर्य समस्त संसार को ऊर्जा,प्रकाश एवं जीवन प्रदान करते हैं। सूर्योपासना के माध्यम से हम प्रकृति के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं।छठ महापर्व हमें नदियों,तालाबों एवं जलस्रोतों को स्वच्छ रखने,पर्यावरण की रक्षा करने,जल संरक्षण करने तथा प्राकृतिक संसाधनों का सम्मान करने की प्रेरणा देता है।हमें छठ पूजा के अवसर पर प्लास्टिक एवं अन्य प्रदूषणकारी वस्तुओं का प्रयोग नहीं करना चाहिए तथा पूजा स्थलों एवं जलस्रोतों की स्वच्छता बनाए रखनी चाहिए।
डॉ॰ शर्मा ने बताया कि छठ महापर्व मुख्य रूप से बिहार,झारखंड,पूर्वी उत्तर प्रदेश,पश्चिम बंगाल एवं नेपाल के तराई क्षेत्रों में विशेष श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जाता है।इसके अतिरिक्त दिल्ली-एनसीआर सहित देश के विभिन्न महानगरों एवं विदेशों में रहने वाले भारतीय प्रवासी भी इस महापर्व को पूरी श्रद्धा एवं भव्यता के साथ मनाते हैं।अब छठ महापर्व भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपरा की वैश्विक पहचान बन चुका है।
डॉ॰मुन्ना कुमार शर्मा ने समस्त क्षेत्रवासियों एवं देशवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैया से प्रार्थना की कि सभी के जीवन में सुख,शांति,समृद्धि एवं आरोग्य का प्रकाश आए तथा देश में सामाजिक सद्भाव,एकता एवं राष्ट्रकल्याण की भावना सुदृढ़ हो।


।
📲Get App