Local
सिकती प्रखंड के ढेंगरी गांव में नंगे बिजली के तार से 51 वर्षीय गणेश मंडल की मृत्यु
रविवार सुबह पुआल के ढेर में लगी आग बुझाने निकले गणेश मंडल पर नंगे बिजली के तार टूटकर गिरने से करंट लगा और वह मौके पर ही मर गए।
रविवार सुबह सिकती प्रखंड के ढेंगरी गांव में पुआल के ढेर में अचानक आग लग गई। आग देख कर 51 वर्षीय गणेश मंडल ने उसे बुझाने का प्रयास किया, तभी ऊपर से गुजरते LT के नंगे तार टूटकर उनके शरीर पर गिर पड़े। करंट की चपेट में आते ही वे गंभीर रूप से जलते हुए मौके पर ही मृत्यु हो गई।
घटना के बाद गांव में शोक का माहौल छा गया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ तीव्र नाराजगी जताई, यह कहते हुए कि क्षेत्र में कई जगह कवर तार लगाए जा चुके हैं, परन्तु ढेंगरी गांव अभी भी नंगे तारों पर निर्भर है।
पाक्स अध्यक्ष गौरीकांत झा ने पूरे गांव में कवर तार लगाने, जर्जर तार बदलने और जिम्मेदार कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की भी अपील की।
बरदाहा थानाध्यक्ष इम्तियाज खान मौके पर पहुंचे, शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेजा और बिजली विभाग के JE रोहित राज ने जांच कराकर मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।