🔥 TRENDING Jammu & Kashmir Forecasts Lower Peak P... J&K High Court Transfers 84 Judicial O... Six Nehru-era Decisions Identified as... International Film Festival of India i... CJP to Kick Off ‘Kya Bolti Public’ Cam... Four Beach Shacks Destroyed in Calangu...
19 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

स्कूटी पर महुआ शराब की सप्लाई करने निकला था आरोपी, कांकेर पुलिस ने रास्ते में ही दबोचा!

✍️ Reporter: Devendra Kumar पोया 🗓 19 Nov 2026, 07:04 PM 👁 34
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कांकेर। अवैध शराब के कारोबार पर कांकेर पुलिस ने एक बार फिर शिकंजा कसा है। उजियारा अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने स्कूटी से महुआ शराब का परिवहन कर रहे दिलीप कुमार एट्टी (40 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 20 लीटर देशी महुआ शराब और जुपीटर स्कूटी जब्त की गई है। जब्त सामग्री की कुल कीमत 32 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की है।
📲Get App