🔥 ट्रेंडिंग ରାଷ୍ଟ୍ରପତିଙ୍କ ଓଡ଼ିଶା ଗସ୍ତ: ୨୪ ଓ ୨୫ ନଭେ... सरळगांव येथील धनलक्ष्मी पतसंस्थेच्या च... गुना में देवउठनी एकादशी पर किसानियों न... डॉ. विशाल महाजन को दुबई में आयोजित होन... ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ 8 ਵਿਧਾਇਕਾਂ ਦੀ ਟਿਕਟ ਕੱ... ବାତ୍ୟା ‘ଅକଭାନ’ ମୁକାବିଲା: ଖୋର୍ଦ୍ଧା ଜିଲ୍...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्कूटी को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर नाले में गिरा, बाल-बाल बचे लोग
स्थानीय

स्कूटी को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर नाले में गिरा, बाल-बाल बचे लोग

✍️ रिपोर्टर: सतीश चंद्र राणा 🗓 25 सित. 2026, 10:40 AM 👁 101
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

शुक्रवार को हसनपुर नगर में स्कूटी को बचाने के प्रयास में एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में जा गिरा। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

हसनपुर नगर में अमरोहा अड्डे के पास ग्रीन सिटी कॉलोनी के समीप बृहस्पतिवार को एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में जा गिरा। यह हादसा तब हुआ जब ट्रैक्टर चालक ने अचानक सामने आई एक स्कूटी को बचाने का प्रयास किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विशाल मेगा मार्ट के पास अचानक स्कूटी के सामने आ जाने के कारण ट्रैक्टर चालक ने उसे बचाने के लिए स्टीयरिंग घुमाया। इस प्रयास में ट्रैक्टर अपना संतुलन खो बैठा और सड़क के किनारे बने नाले में जा गिरा।

सूचना के अनुसार, इस हादसा में ट्रैक्टर चालक या स्कूटी सवार किसी को भी चोट नहीं आई है। स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली कि एक बड़ा हादसा टल गया।
📲Get App