🔥 TRENDING माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प... Cyclone Akvan Triggers Orange Rain Ale... Youth Congress Camps Clash in Bihar Af... PM Modi's Bihar Visits Signal New Deve... Constitutional Bar on Holding Two Offi... BJP's Guru Ravidas Samarasata Yatra Ch...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
सीजेपी प्रोटेस्ट पर दिल्ली और बिहार पुलिस का माननीय सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

सीजेपी प्रोटेस्ट पर दिल्ली और बिहार पुलिस का माननीय सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

✍️ Reporter: Rohitash Kumar 🗓 18 Aug 2026, 01:08 PM 👁 139
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
छात्रों के प्रदर्शन के दौरान जरूरत से ज्यादा ताकत के इस्तेमाल के आरोप पर दिल्ली और बिहार पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखा है. दोनों राज्यों की पुलिस आरोपों को गलत बताया है. उन्होंने पूरी घटना की जानकारी दी है. दोनों राज्यों ने यह भरोसा भी दिया है कि वह सुप्रीम कोर्ट की तरफ से गठित किसी भी स्वतंत्र जांच समिति से पूरा सहयोग करेंगे.दिल्ली पुलिस ने कहा है कि 20 जुलाई के प्रदर्शन में संसद तक मार्च निकालने की कोई इजाजत नहीं दी गई थी. लगभग 30 हजार की भीड़ को संभालने के लिए करीब 5 हज़ार पुलिसकर्मी तैनात थे. जब भीड़ ने जबरन बैरिकेड तोड़े और हालात हाथ से निकलने लगे, तब कानून के दायरे में रहकर हल्का बल प्रयोग किया गया.
#cjp #SupremeCourt
📲Get App