🔥 TRENDING Himanta Meets Foreign Minister in Delh... Denmark Greenlights Security Agreement... Nagaland Launches Statewide Campaign t... Amur Falcons Take Off on 3,000‑km Nons... वाराणसी में राज्य महिला आयोग की सदस्य... Manipur: KCP Militant Killed in Encoun...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

सीजेपी के नेताओं को भाजपा सरकार जेलों में डाल रही है यह अन्याय है

✍️ Reporter: Rohitash Kumar 🗓 21 Oct 2026, 06:14 AM 👁 88
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
भारतीय जनता पार्टी (BJP) की तमिलनाडु इकाई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलई ने मंगलवार (20 अक्टूबर, 2026) को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को अपना समर्थन दिया है. उन्होंने दिल्ली पुलिस की तरफ से CJP के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका के खिलाफ मामले को संभालने के तरीके पर सवाल उठाया. उन्होंने सीजेपी नेताओं की लगातार न्यायिक हिरासत जारी रहने को लेकर कानून के शासन पर चिंता जताई. उन्होंने कहा, ‘मुझे अपने देश को लेकर थोड़ी चिंता हो रही है. मुझे लगता है कि दिल्ली पुलिस ने कानून को अपने हाथों में ले लिया है और जज को इस मामले से अलग कर दिया है.’
📲Get App