🔥 TRENDING बिजली के शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी... जैसलमेर में कांग्रेसआगे Haryana Considers Ban on Private Power... Haryana Woman Accused of Killing Husba... IMD Forecast Predicts Rain in West Ben... Chhattisgarh Approves New Rural Water...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

सजा खेड़ली दरवाजा, गणेशजी की महाआरती में उमड़ े श्रद्धालु

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 07 Nov 2026, 09:32 PM 👁 60
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
नगरपालिका क्षेत्र के ऐतिहासिक खेडली दरवाजा पर

दीपावली के अवसर पर नगरपालिका की ओर से रंग-रोगन कराया गया। इसके बाद दरवाजा परिसर मे ं धार्मिक अनुष्ठान आयोजित हुआ। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से गणेशजी महाराज की पूजा-अर्चना की। उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम मे ं पंडित विक्की व्यास, पंडित गौरव शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की। उन्होंन े गणेशजी महाराज को सिंदूर का चोला चढ़ाया। इसके बाद नगरपालिका अध्यक्ष सीमा राजेंद्र बैरवा, वार्ड पार्षद पूरण व्यास सहित जनप्रतिनिधियों, श्रद्धालुओं ने महाआरती की। भगवान गणेश को मोदकों का भोग लगाया गया। प्रसाद वितरित किया गया। दीपावली पर रंग-रोगन होने से ऐतिहासिक खेडली दरवाजा का स्वरूप निखर गया। वहीं, धार्मिक आयोजन से परिसर भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर राजेंद्र बैरवा, राजेंद्र प्रसाद पूर्विया, शिवचरण पंचोली, कृष्ण मुरारी पंचोली, शिवकुमार चौबे, जितेंद्र शर्मा, दीपेश पूर्विया, करण पूर्विया, मनोहरलाल सैनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
📲Get App