🔥 TRENDING इंदौर नगर निगम के 4 साल पूरे: कांग्रेस... काली साड़ी और काले चश्मे में जुझारू आं... भारत- जापान रक्षा संवाद में सहमति; इंद... Mayong Museum Opens as Window into Ass... 7-Week-Old Elephant Calf Raja Air‑Lift... Congress Questions BJP's Claim: Assam...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

*साइड होने के लिए कार चालक ने बजाया हॉर्न, रंगामाटी में युवक को उतारा मौत के घाट

✍️ Reporter: Mukesh Kumar Gupta 🗓 09 Nov 2026, 06:48 PM 👁 109
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*साइड होने के लिए कार चालक ने बजाया हॉर्न, रंगामाटी में युवक को उतारा मौत के घाट*

रांची तमाड़ के रंगामाटी में दीपावली वाली रात एक छोटी सी बात ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। यहां सड़क पर खड़े युवकों और कार में सवार लोगों के बीच हुई झड़प में 27 साल के कांग्रेस महतो की मौत हो गई।
काग्रेस महतो विजयगिरि, गोमियाकोचा का रहने वाला था। रात को वह अपने रिश्तेदारों के साथ रंगामाटी शराब दुकान के पास सड़क किनारे खड़ा था। तभी एक कार वहां से निकल रही थी। साइड होने के लिए कार चालक ने हॉर्न बजाया तो वहां खड़े लोगों से उसकी बहस हो गई।
बताया जा रहा है कि कार में आधा दर्जन लोग सवार थे। बहस बढ़ने पर दोनों पक्ष भिड़ गए। इसी दौरान कार सवार किसी शख्स ने कांग्रेस पर चाकू से हमला कर दिया। खून से लथपथ कांग्रेस जमीन पर गिर पड़ा। उसके साथ मौजूद लोग उसे फौरन अस्पताल ले गए, मगर तब तक देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया।
कांग्रेस की शादी को अभी छह महीने ही हुए थे। वह घर में अकेला कमाने वाला था। मां और पत्नी के सिर से उसका साया उठ जाने से परिवार में मातम पसर गया है।
मामले की जानकारी मिलते ही तमाड़ थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने कई संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रांची रिम्स भेजा गया है।
📲Get App