🔥 TRENDING Nawada Husband Accuses Wife of Abandon... सुख, शांति और समृद्धि की कामना के साथ... Motihari Attorney Arrested for 11,000... Patna Police Arrest Cunning Thief in M... Body of Sahadev Chaudhary Found on Rai... Congress Leads in Rajasthan Panchayat...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

साइबर ठगी के म्यूल बैंक खातों पर कांकेर पुलिस का शिकंजा, दो खाताधारक गिरफ्तार

✍️ Reporter: Devendra Kumar पोया 🗓 13 Nov 2026, 03:47 PM 👁 109
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कांकेर। देशभर में साइबर ठगी की रकम के लेन-देन में इस्तेमाल हो रहे म्यूल बैंक खातों के खिलाफ कांकेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो खाताधारकों को गिरफ्तार किया है। जांच में बैंक ऑफ बड़ौदा के खातों का संबंध देश के 8 राज्यों में दर्ज 11 साइबर शिकायतों से सामने आया है।
पुलिस के अनुसार, इन शिकायतों में करीब 3 करोड़ 37 लाख 50 हजार रुपये की साइबर ठगी का उल्लेख है। वहीं संबंधित बैंक खातों में 67 हजार 850 रुपये की राशि होल्ड कराई गई है।
साइबर सेल से मिले इनपुट के आधार पर थाना भानुप्रतापपुर पुलिस ने जांच की। इसमें सामने आया कि संबंधित बैंक खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम प्राप्त करने और दूसरे खातों में ट्रांसफर करने के लिए किया जा रहा था।
मामले में पुलिस ने अखिलेश्वर जैन (25 वर्ष), निवासी उत्तामारा और सतीश कुमार उसेंडी (26 वर्ष), निवासी जैपरा, थाना दुर्गूकोंदल को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(2), 318(3) एवं 318(4) के तहत कार्रवाई की गई है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन एवं एसडीओपी शेर बहादुर सिंह ठाकुर के पर्यवेक्षण में थाना भानुप्रतापपुर पुलिस टीम ने की।
📲Get App