🔥 TRENDING HAM(S) to Contest 20-25 Seats in 2027... Hindustani Awam Morcha (Secular) Targe... Anurag Agarwal appointed interim DGP o... Meghalaya supports 8,000 artists, aims... Meghalaya Holds Inaugural Global Respo... Restaurant Owner Shot in Road‑Rage Inc...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

साइबर सेल जालौन की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित को मिली बड़ी राहत, ₹1.67 लाख की ठगी की रकम कराई वापस

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 12 Nov 2026, 05:26 PM 👁 67
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

APK फाइल के जरिए हुई थी ₹2.13 लाख की ठगी, साइबर सेल की तत्परता से ₹1.67 लाख की रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने ली राहत की सांस।

जालौन। जनपद जालौन में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की सक्रियता से एक पीड़ित को बड़ी राहत मिली है। साइबर सेल जनपद जालौन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए APK फाइल के माध्यम से हुई ₹2,13,128 की साइबर ठगी की धनराशि में से ₹1,67,128 रुपये पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराने में सफलता हासिल की है। पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ित के चेहरे पर एक बार फिर मुस्कान लौट आई। जानकारी के अनुसार, साइबर अपराधियों ने APK फाइल के माध्यम से पीड़ित के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी कर कुल ₹2,13,128 रुपये की ठगी की थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद साइबर सेल जालौन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू की। साइबर सेल की प्रभावी कार्यवाही के चलते ठगी गई धनराशि में से ₹1,67,128 रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराए गए। पुलिस की इस सराहनीय पहल से पीड़ित को आर्थिक राहत मिली है। जनपद पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि साइबर अपराध की शिकायत मिलने पर समय रहते पुलिस से संपर्क करना बेहद जरूरी है। APK फाइल या अनजान लिंक डाउनलोड करने से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दें।
📲Get App