🔥 TRENDING Manipur Governor Inaugurates New Healt... Manipur High Court Declares Producing... Meghalaya Launches Digital Transport S... सीओ शाहाबाद देवकीनंदन ने किया थाना सैफ... Meghalaya Transfers Baljek Airport to... Meghalaya Cabinet Chooses Long‑Term Bo...
19 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
National

सहायक आयुक्त अंकिता पर अपने चहेते शिक्षकों पर प्रभार दिलाए जाने का लगा आरोप

✍️ Reporter: Pramod Kumar Tiwari 🗓 18 Nov 2026, 11:53 AM 👁 55
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सचिवालय रायपुर के आदेश का हुआ खुला उलंघन

एम सी बी में छात्रावास प्रभार आबंटन पर अनगिनत सवाल
मंत्रालय के निर्देशों की अनदेखी चहेते शिक्षकों को लाभ पहुंचाने के आरोप
स्थानीय शिक्षकों की अनदेखी दूर दराज के शिक्षकों को प्रभार और अतिरिक्त जिम्मेदारी देने पर सवाल।
निष्पक्ष जांच होगी तो पूरी सूची की खुल सकती है सच्चाई।
एम सी बी जिले में छात्रावास प्रभार आबंटन को लेकर सवाल उठ रहे हैं आरोप है कि मंत्रालय के 17/6/2025के निर्देशों के बावजूद संबंधित छात्रावास के बच्चे जिस विद्यालय में पढ़ते हैं वहां के शिक्षकों को प्राथमिकता देने की व्यवस्था की अनदेखी कर दूर दराज के शिक्षकों को प्रभार सौंपा गया स्थानीय स्तर पर शिक्षक उपलब्ध होने के बावजूद प्रस्ताव में शिक्षक नहीं मिलने की बात दर्शाए जाने के आरोप भी है। कन्हैया लाल शिक्षक माध्यमिक शाला भल्लोर को लगभग 10किलोमीटर दूर बेलबहरा छात्रावास पुष्पराज सिंह सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला कपरिया को लगभग 30किलोमीटर दूर ब्लॉक छात्रावास केल्हारी तथा श्रीमती सुषमा कुजूर शिक्षक माध्यमिक शाला बिहारपुर को लगभग 10किलोमीटर दूर कन्या छात्रावास कछोड का प्रभार दिया गया। इसी प्रकार खड़गवा विकासखंड के देवादांड़ में पदस्थ शिक्षक गौरीशंकर मरकाम को लगभग 20किलोमीटर दूर ब्लॉक छात्रावास जारौंदा का प्रभार सौंपा गया वही भरतपुर विकासखंड से उत्तम कश्यप को लगभग 30किलोमीटर दूर ब्लॉक छात्रावास बहरासी का अतिरिक्त प्रभार दिए जाने पर भी सवाल उठ रहे हैं। आयुक्त आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास कार्यालय रायपुर द्वारा हाल ही में 1अक्टूबर 2026को पुनः दिशा निर्देश जारी कर 12अक्टूबर तक कार्यवाही की जानकारी मांगी गई थी।
ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या जिले में छात्रावास का प्रभार रायपुर स्थित आयुक्त कार्यालय के निर्देशों के अनुरूप नियम अनुसार आबंटित किया जाएगा या सहायक आयुक्त कार्यालय मनेंद्रगढ़ द्वारा पुनः मनमाने तरीके से अपने पसंदीदा चहेते शिक्षकों को प्रभार सौंपा जाएगा।।
अब केवल औपचारिकता नहीं पूरी सूची की निष्पक्ष जांच जरूरी है।15/07/2026की प्रभार आबंटन सूची डीईओ की अनुशंसाओं और शिक्षक उपलब्धता संबंधित अभिलेखों की जांच से ही स्पष्ट जानकारी होगी। अब देखना होगा कब तक जांच करा पाती है जिले के मुखिया या यूं ही लीपा पोती कर मामले को दबाया जाएगा।
📲Get App