🔥 TRENDING परशदेपुर चौकी इंचार्ज मोहित शर्मा ने ठ... किला चौक में स्कॉर्पियो चेकिंग के दौरा... SPECIAL CAMPAIGN TO BEGIN TOMORROW AT... बेलूपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत... दारू थाना क्षेत्र में प्रकाश जनरल स्टो... देवेन्द्र बंजारा
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

सोहेल खान ने दीपावली पर दिया प्रेम, भाईचारे और खुशहाली का संदेश, स्वदेशी परंपरा के साथ पर्व मनाने की अपील।

✍️ Reporter: ADITYA YADAV 🗓 08 Nov 2026, 11:26 AM 👁 116
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अहिवारा। दीपावली एवं छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोकपर्व मातर के शुभ अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के मंडल मंत्री सोहेल खान जी ने समस्त छत्तीसगढ़ प्रदेशवासियों एवं अहिवारा नगरवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दीपावली रोशनी, खुशियों और सकारात्मकता का महापर्व है। यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर, बुराई से अच्छाई की ओर तथा निराशा से आशा की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। भगवान श्रीराम के 14 वर्षों के वनवास के बाद अयोध्या आगमन की खुशी में दीप जलाकर दीपावली मनाने की परंपरा जुड़ी हुई है।
उन्होंने कहा कि दीपावली का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और एकता का संदेश देता है। वहीं छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा से जुड़े मातर पर्व का भी अपना विशेष महत्व है। ऐसे पारंपरिक त्योहार हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखते हैं।
अंत में उन्होंने कामना की कि मां लक्ष्मी की कृपा सभी के घरों में बनी रहे और हर परिवार में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली आए।
समस्त प्रदेश एवं अहिवारा नगरवासियों को दीपावली एवं मातर पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
📲Get App