🔥 TRENDING ગિરનારની પરિક્રમામાં આરોગ્ય તંત્રની સં... ঝাঁসির রানি লক্ষ্মীবাঈর জন্মজয়ন্তীতে... नवादा में जिला स्तरीय जनसुनवाई में 20... ग्यारस पूजा को लेकर उरई में दिखी धार्म... Mizoram Board Releases 2027 Exam Calen... Bengal Clinches SMAT 2026 Victory Over...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
साहिबगंज में गंगा कटाव से रेलवे ट्रैक को खतरा, आनन-फानन में शुरू हुआ बचाव कार्य
Local

साहिबगंज में गंगा कटाव से रेलवे ट्रैक को खतरा, आनन-फानन में शुरू हुआ बचाव कार्य

✍️ Reporter: Muddin Shekh 🗓 30 Sep 2026, 08:34 AM 👁 258
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

साहिबगंज-बरहरवा रेलखंड पर तालझारी रेलवे स्टेशन के पास गंगा नदी में हो रहे तेजी से कटाव के कारण रेलवे की जमीन प्रभावित हुई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रेलवे ने तत्काल कटावरोधी कार्य शुरू कर दिया है।

साहिबगंज मालदा रेल मंडल के साहिबगंज-बरहरवा रेलखंड पर तालझारी रेलवे स्टेशन के समीप गंगा नदी में हो रहे तीव्र कटाव से रेलवे की जमीन प्रभावित हो गई है। कटाव की चपेट में आने से रेलवे द्वारा अपनी भूमि की सुरक्षा के लिए लगाई गई फेसिंग भी बह गई है, जिससे रेलवे ट्रैक के आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

इस गंभीर स्थिति को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने मंगलवार से तत्काल कटावरोधी कार्य शुरू कर दिया है। रेलवे की एक टीम मौके पर मौजूद है और कटाव को रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षा एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर किए जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गंगा के जलस्तर और कटाव की स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है, ताकि रेलवे ट्रैक और आसपास की रेलवे संपत्ति को किसी भी प्रकार के नुकसान से बचाया जा सके।
📲Get App