🔥 ट्रेंडिंग तमिलनाडु ने 21 साल की शराब पीने की उम्... तमिलनाडु में विधायक सी अरुल विग्नेश पर... मद्रास हाई कोर्ट ने विजय की पेरंबुर जी... नरा लोकेश ने टीडीपी नेताओं से एपी पंचा... સાબરકાંઠા પોલીસએ ફોર્ચ્યુનર કારથી 1,24... मध्य प्रदेश ने 2028 के सिमहस्ता के लिय...
27 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

सांड दुकान में घुसा, काउंटर के पीछे छिपकर बचे युवक व्यापारियों ने दी बाजार बंद करने की चेतावनी

✍️ रिपोर्टर: Hira Lal Bhoorani 🗓 27 नव. 2026, 03:19 PM 👁 30
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
सांड दुकान में घुसा, काउंटर के पीछे छिपकर बचे युवक

व्यापारियों ने दी बाजार बंद करने की चेतावनी

खैरथल हीरालाल भूरानी

समीपवर्ती मुंडावर कस्बे के मुख्य बाजार में गत दिवस शाम करीब 7 बजे दो सांडों की भिड़ंत के बाद इनमें से एक मोबाइल की दुकान में घुस गया। दुकान में बैठे दो युवकों ने काउंटर के पीछे छुपकर जान बचाई। करीब 5 मिनट तक दुकान में उत्पात मचाया और सामान तोड़कर बिखेर दिया। स्थानीय युवकों ने लाठी-डंडों से सांड को बाहर खदेड़ा। व्यापारियों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद नगरपालिका आवारा पशुओं को नहीं हटा रही। पिछले दो । महीने में पशुओं के हमले से 5 लोग घायल हो चुके हैं। व्यापारियों ने बाजार से पशुओं को हटाने की मांग की है, नहीं तो बाजार बंद करने की चेतावनी दी है।
📲Get App