🔥 ट्रेंडिंग न्यूज़ टुडे ने भारत की अर्थव्यवस्था की... सन् 1962 के भारत-चीन युद्व में शहीद*... हिमाचल प्रदेश में धार्मिक परिवर्तन के... व्यापार मंत्री पीयूष गोयल ने FICCI को... महंत बालकनाथ योगी सीएम योगी की माताजी... हिमाचल प्रदेश का वित्तीय घाटा FY27 में...
22 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

सचिव की अनुपस्थिति से पंचायत कार्यालय में कामकाज ठप, ताला लटकता बना रहा

✍️ रिपोर्टर: Dinkar Kumar Mahara 🗓 22 नव. 2026, 08:24 AM 👁 24
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पंचायत कार्यालय में ताला लटकता रहने और सचिव की अनुपस्थिति के कारण कार्यवाही में बाधा उत्पन्न, नागरिकों ने त्वरित कार्रवाई की माँग की।

पंचायत कार्यालय में ताला लटकता रहने से कार्यस्थल पर अराजकता बनी हुई है। सचिव की निरंतर अनुपस्थिति के कारण पंचायत के नियमित कामकाज में ठहराव आया है। इस स्थिति को लेकर स्थानीय नागरिकों ने प्रशासनिक कार्रवाई की तत्काल माँग की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सचिव की गैरहाजिरी से न केवल दस्तावेज़ी कार्य में देरी हो रही है, बल्कि जनसेवा के मूलभूत कार्य भी बाधित हो रहे हैं। उन्होंने संबंधित प्राधिकारी से त्वरित उपाय करने और सचिव को पदस्थापित करने का आग्रह किया है।

पंचायत के वरिष्ठ अधिकारी इस मुद्दे पर चर्चा करने और समाधान निकालने के लिए एक आपात बैठक बुलाने का प्रस्ताव रख रहे हैं, ताकि कार्यवाही पुनः सुचारु हो सके।

अनूपपुर

ग्राम पंचायत लतार में पंचायत सचिव की कार्यप्रणाली और कार्यालयीन समय में कार्यालय बंद रहने की प्रवृत्ति को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। शासन द्वारा निर्धारित समय पर पंचायत भवन खुलने के बजाय कार्यालयीन समय में भी यहां ताला लटका रहता है, जिससे दूर-दराज से आने वाले ग्रामीणों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का सीधा सवाल है कि जब पंचायत सचिव की नियुक्ति आमजन के कार्यों को सुगम बनाने और शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए की गई है, तो कार्यालय में उनकी नियमित उपस्थिति क्यों सुनिश्चित नहीं की जा रही है? पंचायत कार्यालय में जिम्मेदार कर्मचारी की अनुपस्थिति और कार्यालय बंद रहने के कारण समग्र आईडी, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, पेंशन, आवास और अन्य जरूरी दस्तावेजों से जुड़े कार्य पूरी तरह प्रभावित हो रहे हैं।

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने वाले पात्र हितग्राहियों को भी अनावश्यक रूप से मानसिक और आर्थिक परेशानी उठानी पड़ रही है।

ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है।अब आक्रोशित ग्रामीणों ने संबंधित जनपद पंचायत एवं जिला प्रशासन के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि ग्राम पंचायत लतार का कार्यालय निर्धारित समय पर खोलना सुनिश्चित किया जाए तथा पंचायत सचिव की नियमित उपस्थिति तय कर लापरवाही पर उचित कार्रवाई की जाए, ताकि ग्रामीणों को अपने छोटे-बड़े कार्यों के लिए बार-बार भटकना न पड़े। ‌

इनका कहना है। ‌

आपके द्वारा जानकारी प्राप्त हुई है अगर इस तरह है तो उचित कार्यवाही की जाएगी।

*रवि गोयल सीईओ जनपद पंचायत अनूपपुर*
📲Get App