🔥 TRENDING अंबेडकर नगर में पुलिस अधीक्षक प्राची स... यातायात नियमों के उल्लंघन पर तिजारा पु... Haryana Pan Masala Firm Evades Rs 116.... Haryana's Saini Highlights Jobs, Inves... Former Haryana Minister Phool Chand Mu... Rajasthan and MP Hit 6°C & 7°C as Fog...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

RCD SSS ने प्रवासी मजदूरों के बच्चों के साथ धूमधाम से मनाया बाल दिवस बाल विवाह रोकथाम का दिया सन्देश

✍️ Reporter: Sanvar Lal 🗓 15 Nov 2026, 09:45 AM 👁 61
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*RCD SSS ने प्रवासी मजदूरों के बच्चों के साथ धूमधाम से मनाया बाल दिवस, बाल विवाह रोकथाम का दिया संदेश*

बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने, बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करने तथा बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 14 नवंबर 2026 को बाल दिवस के अवसर पर RCD SSS द्वारा जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन परियोजना के अंतर्गत ब्यावर रीको स्थित राधा वल्लभ क्षेत्र में प्रवासी मजदूर परिवारों के बच्चों के साथ बाल दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम परियोजना समन्वयक कुशाल सिंह रावत के दिशा-निर्देशन में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में बाल अधिकारिता विभाग एवं जिला बाल संरक्षण इकाई ब्यावर से नीरज मेघवंशी (जूनियर असिस्टेंट) तथा हर्ष जैदिया (बाल संरक्षण अधिकारी) विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने बच्चों को बाल दिवस के महत्व एवं इसे मनाने के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या, परेशानी या बाल अधिकारों के उल्लंघन की स्थिति में इस नंबर पर संपर्क कर सहायता प्राप्त की जा सकती है। साथ ही विभाग द्वारा बच्चों के हित में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं के बारे में भी विस्तार से बताया।
इस अवसर पर परियोजना समन्वयक कुशाल सिंह रावत ने बच्चों एवं उपस्थित परिवारों को बाल विवाह की रोकथाम के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि बाल विवाह बच्चों के अधिकारों, शिक्षा और भविष्य को प्रभावित करता है। उन्होंने विवाह की कानूनी न्यूनतम आयु की जानकारी देते हुए बताया कि लड़कियों के लिए 18 वर्ष तथा लड़कों के लिए 21 वर्ष निर्धारित है। उन्होंने बच्चों को प्रेरित किया कि यदि कहीं भी बाल विवाह होने की जानकारी मिलती है तो इसकी सूचना तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, अपने शिक्षक या किसी जिम्मेदार व्यक्ति को दें, ताकि समय रहते बाल विवाह को रोका जा सके।
समारोह को आनंदमय बनाने के लिए बच्चों के साथ केक काटकर बाल दिवस मनाया गया। इसके साथ ही बच्चों के मनोरंजन एवं प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न रंगारंग गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें जलेबी तोड़ प्रतियोगिता, बाल पास प्रतियोगिता, गेंद को बाल्टी में डालने की प्रतियोगिता तथा नृत्य प्रतियोगिता प्रमुख रहीं। बच्चों ने सभी प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण बालिकाओं द्वारा बनाई गई आकर्षक रंगोली रही। रंगोली के माध्यम से बालिकाओं ने 'बाल विवाह मुक्त भारत अभियान' एवं 'हैप्पी चिल्ड्रन्स डे' का संदेश दिया। इस पहल के माध्यम से बालिकाओं ने बाल विवाह मुक्त समाज बनाने और बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों ने उत्साहपूर्वक नियमित रूप से पढ़ाई जारी रखने, अपने सपनों को पूरा करने तथा बाल विवाह नहीं करने की शपथ ली। साथ ही बाल विवाह की रोकथाम के लिए अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में बच्चों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ सहभागिता की। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रवासी मजदूर परिवारों के बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, शिक्षा के महत्व को समझाना, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना तथा बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।
कार्यक्रम में संस्था की ओर से अमिता, लक्ष्मण सिंह गहलोत एवं बबली चौहान उपस्थित रहे। साथ ही बालवाड़ी कार्यकर्ता सुशीला जी , माया देवी, फरजाना एवं अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। सभी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया तथा बाल अधिकारों, शिक्षा और बाल विवाह रोकथाम के प्रति जागरूकता बढ़ाने में अपनी सहभागिता निभाई।
📲Get App