🔥 TRENDING Mayong Museum Opens as Window into Ass... 7-Week-Old Elephant Calf Raja Air‑Lift... Congress Questions BJP's Claim: Assam... Harjinder Dhami Elected New President... Amritsar Employees of Farid Center Hol... Bathinda Municipal Team Targets Unfini...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sarkari Yojana

रायबरेली में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वी जयंती मनाई गई

✍️ Reporter: Nagendra Maurya 🗓 31 Oct 2026, 12:40 PM 👁 96
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
रायबरेली में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई गई।

जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए सदैव संकल्पित रहने का आह्वान किया। उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद करते हुए कहा कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में उनकी ऐतिहासिक भूमिका रही है।

जिलाधिकारी ने कहा कि सरदार पटेल की दूरदर्शिता, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्शों और विचारों को आत्मसात करते हुए देश और समाज की मजबूती के लिए कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को अक्षुण्ण बनाए रखने के साथ ही समाज में आपसी सद्भाव, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सहदेव मिश्र, अपर जिलाधिकारी न्यायिक विशाल यादव, नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार, उप जिलाधिकारी वीर सिंह, महेश त्रिपाठी और रामेन्द्र मिश्रा सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के जरिए सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने और देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने का संदेश दिया गया।
📲Get App