🔥 ट्रेंडिंग नागालैंड के JHADC की शीतकालीन सत्र शुर... मणिपुर में डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म Digi‑SAP... HAM(S) 2027 मणिपुर विधानसभा चुनाव में... हिंदुस्तानी आम मोर्चा (धर्मनिरपेक्ष) न... अनुराग अग्रवाल को मेघालय के अंतरिम डीज... मेघालय का ग्रासरूट्स म्यूजिक प्रोजेक्ट...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

रायबरेली के सलोन में अज्ञात वाहन ने अधेड़ और बाइक सवार को मारी टक्कर, चालक फरार

✍️ रिपोर्टर: Nagendra Maurya 🗓 12 नव. 2026, 09:46 PM 👁 93
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

रायबरेली जनपद के सलोन क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने राहगीर अधेड़ और बाइक सवार को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल अधेड़ को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।

रायबरेली जनपद के सलोन कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन का कहर देखने को मिला। उमरी गांव के निकट रायबरेली-प्रतापगढ़ मार्ग पर एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने राहगीर अधेड़ और बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

दुर्घटना में अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलोन पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल की पहचान उमरी गांव निवासी रामानन्द पुत्र रामसुचित के रूप में हुई है।

हादसे की खबर मिलते ही घायल के परिजनों में कोहराम मच गया और परिवार के लोग उसकी हालत को लेकर चिंतित हो गए। फिलहाल क्षेत्र में अज्ञात वाहन और उसके चालक को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना होगा कि पुलिस फरार वाहन की पहचान कर चालक के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है।
📲Get App