🔥 ट्रेंडिंग SPECIAL CAMPAIGN TO BEGIN TOMORROW AT... बेलूपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत... दारू थाना क्षेत्र में प्रकाश जनरल स्टो... देवेन्द्र बंजारा उत्तराखंड DISTRICT ADVISORY COMMITTEE MEETING ON...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

रतनगढ़ माता मंदिर में लख्खी मेले के द्वितीय दिवस पर 16 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन लाभ प्राप्त किया

✍️ रिपोर्टर: Pranav Gaur 🗓 11 नव. 2026, 01:17 PM 👁 76
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मध्यप्रदेश के रतनगढ़ में लख्खी मेले के द्वितीय दिन पर 16 लाख से अधिक भक्तों ने दर्शन किया और 5 हजार से अधिक सर्पदंश पीड़ितों के बंध खोले गए, जबकि प्रशासन ने सुरक्षित एवं सुगम दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित की।

रतनगढ़ माता मंदिर में लख्खी मेले के द्वितीय दिवस पर 16 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन लाभ प्राप्त किया। इस दिन 5 हजार से अधिक सर्पदंश पीड़ितों के बंध खोले गए।

प्रशासन ने व्यापक तैयारियों, सुनियोजित प्रबंधन और सतत निगरानी के साथ भक्तों को सुरक्षित एवं सुगम दर्शन की सुविधा प्रदान की।

कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े एवं पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खंडेलवाल स्वयं मेला क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं। दोनों अधिकारी सुरक्षा प्रबंधों, श्रद्धालुओं की आवाजाही, दर्शन व्यवस्था, पार्किंग एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा ले रहे हैं।

श्रद्धालुओं ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि भारी भीड़ के बावजूद दर्शन व्यवस्था सुचारू बनी हुई है। कलेक्टर ने कहा कि मेला समाप्ति तक सभी व्यवस्थाओं को पूरी मुस्तैदी के साथ संचालित किया जाएगा।
📲Get App