🔥 TRENDING સાબરકાંઠા: લાલપુરમાં પ્રેમલગ્ન દંપતી પ... मनोहर सिंह भाटी बालमटाकली में टैंकरों से पीने के पानी... అక్వాన్ తుఫాన్: విశాఖపట్టణం 170 కి.మీ... भामन्या में धूम धड़ाका समिति द्वारा आय... अपमानजनक वागणूक आणि कमी मजुरीच्या निषे...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Viral & Trending

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंडला के एकलव्य विद्यालय को दिया राष्ट्रीय सम्मान

✍️ Reporter: Rishabh Gupta 🗓 13 Nov 2026, 08:44 AM 👁 65
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए मध्यप्रदेश के मंडला जिले स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय को राष्ट्रपति भवन में सम्मानित किया गया। साथ ही मध्यप्रदेश जनजातीय कार्य विभाग को भी इस उपलब्धि के लिए पुरस्कृत किया गया।

मध्यप्रदेश के मंडला जिले के लिए एक गौरवशाली क्षण रहा जब राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय मंडला को 'राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट एकलव्य विद्यालय' के रूप में सम्मानित किया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश जनजातीय कार्य विभाग को भी एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के संचालन में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मान प्रदान किया गया। यह उपलब्धि जनजातीय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने और शैक्षणिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों की पहचान है।

भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा किए गए मूल्यांकन के आधार पर विद्यालय का यह चयन किया गया है। मंडला के इस विद्यालय ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और संस्थागत कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें यह राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुआ है।

समारोह में पुरस्कार ग्रहण करने वाले मध्यप्रदेश की ओर से प्रमुख सचिव जनजातीय कार्य विभाग एवं एमपी सरस की कार्यकारी समिति के अध्यक्ष श्री गुलशन बामरा थे। वहीं, मंडला जिले की ओर से कलेक्टर एवं एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय मंडला के अध्यक्ष श्री राहुल नामदेव धोटे तथा विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती रीना ने सम्मान स्वीकार किया।

इस कार्यक्रम का आयोजन जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित 'जनजातीय गौरव पखवाड़ा' के अंतर्गत किया गया था। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों से भी संवाद किया। यह सम्मान मंडला जिले के शिक्षकों, विद्यार्थियों और जनजातीय कार्य विभाग की सतत प्रयासों तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।
📲Get App