🔥 TRENDING Bengaluru: Masked Robbers Steal 117g G... MCC Bank Secures Best Performing Urban... Last UDAN Flights Depart from Shivamog... Tamil Nadu Announces 2nd VETTRI Invest... Ramayana Nears 'Manjummel Boys' and 'B... Tamil Nadu CM Vijay Attends Last Rites...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
National

*रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण केंद्र,राज्य महिला नीति 2021 एवं महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान मे आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर आयोजन*

✍️ Reporter: Sanvar Lal 🗓 03 Nov 2026, 11:56 AM 👁 81
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण केंद्र,राज्य महिला नीति 2021 एवं महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान मे आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर आयोजन*

सनातन धर्म राजकीय महाविद्यालय,ब्यावर में रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण केंद्र,राज्य महिला नीति 2021 एवं महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान मे आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण सिखाया जा रहा है। नंदिनी परिहार ने छात्राओं को योगा कराटे प्रशिक्षण देकर छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखायें।उन्होंने कहा की छात्रों को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त होना आवश्यक है ताकि वह समाज में अपनी एक नई पहचान क़ायम कर सके। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रेखा मंडोवरा ने की। उन्होंने छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रशिक्षण हेतु प्रेरित किया और बताया की वर्तमान में समाज में छात्राओं और महिलाओं को स्वयं की रक्षा हेतु प्रशिक्षित होना अत्यंत आवश्यक है।कार्यक्रम का संचालन डॉ.वंदना सुखाड़िया ने किया। इस कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया । कार्यक्रम में विद्यार्थियों को आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन बचाने के उपायों, मानसिक स्वास्थ्य तनाव प्रबंधन ,सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक किया । कार्यक्रम में डॉ.कृष्णा देवल, डॉ.आशा मीणा, डॉ.कला जैन, डॉ. सुनैना खत्री, लक्ष्मी सैनी, डॉ. मोनिका यादव आदि संकाय सदस्य उपस्थित रहे।
📲Get App