🔥 TRENDING Chief Minister to Depart for Uttarakha... 27-Year-Old Arrested After Impersonati... Bulgarian Foreign Minister Velislava P... Pakistani Minister Arrives in New Delh... 13-Year-Old Dies in Bulldozer Accident... Raghopur Gets Direct Link to Patna: Br...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

रामस्वरूप लोधी हत्याकांड के बाद प्रशासन का बड़ा एक्शन, सरकारी जमीन से हटाया गया कब्जा, चली बुलडोजर की कार्रवाई

✍️ Reporter: Ankit Dwivedi 🗓 14 Nov 2026, 06:46 PM 👁 69
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

रामस्वरूप लोधी हत्याकांड के बाद प्रशासन का बड़ा एक्शन, सरकारी जमीन से हटाया गया कब्जा, चली बुलडोजर की कार्रवाई

रामस्वरूप लोधी हत्याकांड के बाद प्रशासन का बड़ा एक्शन, सरकारी जमीन से हटाया गया कब्जा, चली बुलडोजर की कार्रवाई
उन्नाव। मौरावां थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में चर्चित रामस्वरूप लोधी हत्याकांड के बाद प्रशासन ने अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। सूत्रों के अनुसार, घटना के समय ही पुरवा विधायक अनिल सिंह ने कहा था कि यदि आरोपी आत्मसमर्पण नहीं करेंगे तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर बुलडोजर भी चलेगा।
इसी क्रम में प्रशासन ने संबंधित लोगों को सरकारी तालाब और खलिहान की भूमि से कब्जा हटाने के लिए पहले नोटिस जारी किया। बताया गया कि 12 नवंबर को नोटिस चस्पा कर अतिक्रमणकारियों को स्वयं कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए थे। तय समय सीमा बीत जाने के बावजूद जब सरकारी भूमि खाली नहीं की गई तो शनिवार को राजस्व एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और बुलडोजर चलाकर बेदखली की कार्रवाई शुरू कर दी।
सूत्रों के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान तालाब और खलिहान की सरकारी जमीन से अवैध कब्जे हटाए गए। पूरे अभियान के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसे अतिक्रमणों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
गांव में हुई इस कार्रवाई को रामस्वरूप लोधी हत्याकांड के बाद प्रशासन की सख्त कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि प्रशासन की ओर से कार्रवाई को सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की नियमित प्रक्रिया बताया गया है। वहीं पूरे घटनाक्रम पर क्षेत्र के लोगों की नजर बनी हुई है।
📲Get App