🔥 TRENDING ਜਾਪਾਨ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚੀ ਜੁੜਵਾ ਭੈਣਾਂ ਦੀ ਕਲਾ, ਅ... सीकर के बाबा श्याम जन्मोत्सव मेले में... ହକି ଇଣ୍ଡିଆକୁ ହାଇକୋର୍ଟଙ୍କ ଝଟକା, ଅନ୍ତରୀଣ... ਖ਼ਰੀਦਾਰੀ ਦਾ ਵੱਡਾ ਮੌਕਾ : ਲਗਾਤਾਰ 5ਵੇਂ ਦਿ... সুৰক্ষিত অসম সুৰক্ষিত উত্তৰ পূব कुंडा में रामकथा के दौरान पंडित धीरेंद...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

रामगढ़ में ट्रक में भीषण आग, चालक-उपचालक ने कूदकर बचाई जान

✍️ Reporter: Rohit Kumar Yadav 🗓 12 Oct 2026, 10:22 PM 👁 106
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

रामगढ़ के कोठार ओवरब्रिज के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में सोमवार को अचानक आग लग गई। चालक और उपचालक ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

रामगढ़ के कोठार ओवरब्रिज के समीप सोमवार को सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी ट्रक आग के गोले में तब्दील हो गई। ट्रक से उठती ऊंची लपटों और धुएं को देखकर आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

इस दौरान ट्रक में सवार चालक और उपचालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। दोनों की जान सुरक्षित रहने से एक बड़े हादसे को टालने में सफलता मिली। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौके के लिए रवाना हो गईं। आग बुझाने के प्रयासों में दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। फिलहाल, आग पर काबू पा लिया गया है और स्थिति नियंत्रण में है।
📲Get App