🔥 ट्रेंडिंग पंजाब फार्मेसी भर्ती परीक्षा में नकल र... ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਮੋਗਾ ’ਚ ਮਹਾਂਰੈਲੀ ਅੱਜ... चंद्रपूर: फाटलेल्या गणवेशात विद्यार्थी... পুরুলিয়ার সুরুলিয়া মিনি জু-তে নতুন ব... सच आप के जुबान तक 26 નવેમ્બર બંધારણ દિવસ પર ડૉ. બાબા સાહ...
26 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जीआरपी की सघन चेकिंग, पैदल गश्त तेज

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 26 नव. 2026, 08:39 AM 👁 27
यहाँ देखें: 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

झाँसी। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधीक्षक रेलवे झाँसी के निर्देशन में जीआरपी अनुभाग झाँसी के अंतर्गत आने वाले समस्त रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सघन चेकिंग एवं पैदल गश्त की जा रही है। जीआरपी टीम द्वारा रेलवे स्टेशनों के प्लेटफार्म, ट्रेनों, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग स्थल सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है, ताकि यात्रियों को सुरक्षित रेल यात्रा का वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। रेलवे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से जीआरपी पुलिस द्वारा नियमित रूप से चेकिंग और गश्त की जा रही है। पुलिस का प्रयास है कि यात्रियों की यात्रा सुरक्षित एवं सुगम बनी रहे तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके। जीआरपी झाँसी द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता के साथ अभियान जारी रखा गया है। यात्रियों से भी अपील की गई है कि वे यात्रा के दौरान अपने सामान का ध्यान रखें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तत्काल जीआरपी पुलिस को दें।
📲Get App