🔥 TRENDING SPECIAL CAMPAIGN TO BEGIN TOMORROW AT... बेलूपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत... दारू थाना क्षेत्र में प्रकाश जनरल स्टो... देवेन्द्र बंजारा उत्तराखंड DISTRICT ADVISORY COMMITTEE MEETING ON...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Defence

रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जीआरपी अलर्ट, झाँसी अनुभाग के सभी स्टेशनों पर सघन चेकिंग अभियान

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 10 Nov 2026, 08:24 AM 👁 88
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

रेलवे स्टेशन पर चला सुरक्षा चैकिंग अभियान

झाँसी। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधीक्षक रेलवे, झाँसी के निर्देशन में जीआरपी अनुभाग झाँसी के अंतर्गत आने वाले सभी रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। रेलवे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जीआरपी टीम द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान और पैदल गश्त की जा रही है। इस अभियान के तहत रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म, ट्रेनों, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग स्थलों सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। जीआरपी की टीमें विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर चेकिंग कर रही हैं और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रही हैं। पुलिस टीम द्वारा रेलवे परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके। जीआरपी का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना और रेलवे परिसर में कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। जीआरपी की इस सक्रियता से रेलवे यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
📲Get App