🔥 TRENDING ਸ਼੍ਰੀ ਰਾਮ ਕਥਾ ਕਾਰਜਕ੍ਰਮ ਸਾਈ ਦਾਸ ਸਕੂਲ ਗਰਾ... வேலூர் மாவட்டத்தில் துணை வட்டாட்சியர்க... ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ 22-28 ਨਵੰਬਰ ਤੱਕ ਸ਼੍ਰੀ ਰਾਮ ਕਥ... अंबेडकर नगर में पुलिस अधीक्षक प्राची स... यातायात नियमों के उल्लंघन पर तिजारा पु... Haryana Pan Masala Firm Evades Rs 116....
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Defence

रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जीआरपी अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर सघन चेकिंग और पैदल गश्त

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 15 Nov 2026, 07:05 AM 👁 68
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

रेलवे परिसर में संदिग्धों पर पैनी नजर, यात्रियों की सुरक्षा के लिए जीआरपी की टीमें लगातार कर रहीं निगरानी और गश्त

झाँसी। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधीक्षक रेलवे, झाँसी के निर्देशन में जीआरपी अनुभाग झाँसी के अंतर्गत आने वाले समस्त रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जीआरपी की टीमें लगातार रेलवे परिसरों में सघन चेकिंग और पैदल गश्त कर रही हैं। अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म, ट्रेनों, सर्कुलेटिंग एरिया और पार्किंग सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। जीआरपी टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर नजर रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य रेलवे परिसर में यात्रियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना और किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को रोकना है। जीआरपी की सक्रियता से रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ यात्रियों में सुरक्षा का विश्वास कायम करने का प्रयास किया जा रहा है।
📲Get App