🔥 TRENDING MD ड्रग्स पर कड़ी कार्रवाई: 7 थानों मे... GTA 6 Radio Adds Hindi Cover of George... Singer Neha Jetley Releases Debut Sing... Shaina NC’s Photo‑Tearing Sparks Shiv... Gondia Police Resolve Air Hostess Vars... Maharashtra milk retailers plan strike...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा को लेकर जीआरपी अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर सघन चेकिंग और पैदल गश्त

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 18 Nov 2026, 05:18 AM 👁 38
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

रेलवे परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं पर रखी जा रही पैनी नजर, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में जुटी जीआरपी टीमें।

झांसी। यात्रियों की सुरक्षा एवं रेलवे परिसरों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रेलवे, झांसी के निर्देशन में जीआरपी अनुभाग झांसी के अंतर्गत आने वाले सभी रेलवे स्टेशनों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जीआरपी की टीमें रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म, ट्रेनों, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर लगातार चेकिंग और पैदल गश्त कर रही हैं। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं पर विशेष नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके। जीआरपी टीमों द्वारा रेलवे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ ही यात्रियों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के लिए सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस का उद्देश्य यात्रियों की यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाना तथा रेलवे परिसरों में सुरक्षा का भरोसा कायम रखना है।
📲Get App